WWE के साथ Brock Lesnar के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी आई सामने, हुआ बहुत बड़ा खुलासा

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रॉक लैसनर
WWE SummerSlam में आखिरी बार दिखाई दिए थे Brock Lesnar

Brock Lesnar: WWE और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा बिता चुके पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) आज भी दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। बीस्ट इंकार्नेट के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट के बारे में एक दिलचस्प खबर सामने आई है।

Ad

ब्रॉक लैसनर को WWE के इतिहास के सबसे डॉमिनेंट रेसलर्स में गिना जाता है। वो आखिरी बार SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स खिलाफ दिखे थे, लेकिन मैच में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच मुकाबले के बाद उन्होंने कोडी से हाथ मिलाकर उनका सम्मान किया था। इस मोमेंट ने अमेरिकन नाईटमेयर को भी हैरान कर दिया था।

पहलेXero News ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने WWE को साल 2025 में होने वाले WrestleMania 41 तक कंपनी के साथ बने रहने को बोला है। इसके बाद बीस्ट के कंपनी के साथ भविष्य पर कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि, समय के साथ चीज़ों में बदलाव भी होता है।

"ब्रॉक लैसनर मौखिक तौर पर WWE के साथ WrestleMania 41 तक रुकने के लिए तैयार हुए हैं। हमें बताया गया है कि इसके बाद उनके WWE में भविष्य पर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है।"

इस बीच Ringside News ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट वर्बल नहीं है, बल्कि यह करार लिखित में हुआ है। इसका मतलब साफ है कि बीस्ट कुछ समय तक कंपनी का ही हिस्सा रहेंगे।

youtube-cover
Ad

Brock Lesnar ने WWE से अपने सीक्रेट रिटायरमेंट पर बात की

साल 2020 में हुए WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप गंवा बैठे थे। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक WWE से दूरी बना ली थी। इसके बाद वो SummerSlam 2021 में नज़र आए थे। डेनियल कॉर्मियर के साथ हुए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो WrestleMania 36 के बाद रिटायर होने का सोच रहे थे।

"क्राउड के जबरदस्त रिएक्शन से मुझे बहुत ताजगी सी महसूस हो रही थी। साल 2020 में मैं रिटायर हो गया था क्योंकि मैं इस स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर चुका था। फिर कोविड आ गया और मेरा कान्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। मैंने अपना पहला रेसलिंग मैच हेमेल, मिनिसोटा में खाली गैरेज में लड़ा था। 20 साल बाद मैंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ फिर से खाली एरीना में मैच लड़ा। मुझे ऐसा लगा कि एक पूरा सर्कल हो गया है।"
youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications