WWE Raw में सैथ रॉलिंस की पसलियां तोड़ने वाले 150 किलो के रेसलर को मिली सजा, जानलेवा अटैक करना पड़ा महंगा और लग गया भारी चूना

wwe
WWE Raw में इस हफ्ते हुई थी खतरनाक घटना (Photo: WWE.com)

Bronson Reed Fined For His Raw Actions: WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) ने इस हफ्ते रॉ (Raw) में खूब बवाल मचाया। उन्होंने सैथ रॉलिंस के ऊपर छह सुनामी लगाए और उनकी हालत खराब कर दी। आलम ये रहा कि रॉलिंस को तुरंत हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। खैर रीड को अब इसकी सजा भी दी गई है। उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया गया है।

Ad

Raw में सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट देखने को मिला था। सैगमेंट के अंत में अचानक रॉलिंस के ऊपर रीड ने हमला कर दिया। वो बहुत गुस्से में थे। उनका ये अटैक इतना जानलेवा था कि सैथ के मुंह से खून निकलने लग गया था। फैंस भी इस घटना को देखकर हैरानी में पड़ गए थे।

Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने अब एक अपडेट इस पर प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि सैथ रॉलिंस की पसलियों में कुछ दरारें आ गई हैं और वो कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर रहेंगे। पीयर्स ने बताया कि 150 किलो के रीड के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। उनके अनुसार,

Raw में अपने खराब एक्शन के कारण ब्रॉन्सन रीड पर अज्ञात राशि का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने इसके खिलाफ अपील भी की है। मैं उनकी इस अपील को स्वीकार नहीं करूंगा।
Ad

वैसे रिपोर्ट में कहा गया है कि सैथ रॉलिंस को ऑफ-स्क्रीन करने के लिए उनके ऊपर अटैक किया गया है। Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने कहा कि WWE ने रॉलिंस को टीवी से दूर करने के लिए ये एंगल प्लान किया था। रिपोर्ट के मुताबिक रॉलिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। वो अब अपनी इंजरी को सही करने के लिए कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर रहेंगे। उधर ब्रॉन्सन रीड को रॉलिंस के ऊपर अटैक करना महंगा पड़ गया क्योंकि उन्हें भारी चूना लग गया है।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में नहीं हुआ था सैथ रॉलिंस का मैच

सैथ रॉलिंस ने WWE SummerSlam 2024 में भी कोई मैच नहीं लड़ा था। वो सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच हुए मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका में थे। 31 अगस्त को Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। उम्मीद के मुताबिक रॉलिंस इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। अब देखना होगा कि उनकी वापसी को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications