2025 के Royal Rumble मैच का संभावित नतीजा आया सामने, WWE दिग्गज वापसी करके रच सकता है इतिहास

WWE Royal Rumble में धमाल होगा जब वापसी करने वाला सुपरस्टार मारेगा बाजी (Photo: WWE.com)
WWE Royal Rumble में धमाल होगा जब वापसी करने वाला सुपरस्टार मारेगा बाजी (Photo: WWE.com)

Favorites for Womens Royal Rumble Revealed: WWE ने 2025 के रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं रखी है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में विमेंस और मेंस Royal Rumble मैच होते हैं। अब इनमें से एक का संभावित नतीजा लीक हो गया है। इस समय प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक एक WWE दिग्गज वापसी करके इतिहास रच सकता है। इस रेसलर को फैंस ने 8 दिसंबर 2023 को स्मैकडाउन (SmackDown) में आखिरी बार टीवी पर देखा था, जिसमें वह चोटिल हो गई थीं

Ad

शार्लेट फ्लेयर विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान वापसी करने वाली हैं। उनके अलावा बियांका ब्लेयर और नेओमी भी इस मुकाबले में नजर आएंगी। वहीं नाया जैक्स, बेली, लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ भी मुकाबले का हिस्सा बनती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा फैंस जॉर्डिन ग्रेस और एलेक्सा ब्लिस को भी इस विमेंस Royal Rumble का हिस्सा बनते हुए शायद देख सकते हैं। अब Sky and Boyle के मुताबिक द क्वीन शार्लेट ही इस मुकाबले को जीतने के लिए ज्यादातर लोगों की पसंद हैं।

इस वेबसाइट ने शार्लेट को जीतने का 52 प्रतिशत हकदार बताया है। इयो स्काई इस मुकाबले को जीतने के लिए 25 प्रतिशत चांस रखती हैं, जबकि बैकी लिंच 23 परसेंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं बियांका को 12 परसेंट और जॉर्डिन ग्रेस को 10 प्रतिशत विमेंस Royal Rumble मैच जीतने का दावेदार माना गया है। अगर बात करें एलेक्सा ब्लिस, जेड कार्गिल, रॉक्सेन परेज़ और नाया जैक्स की तो, उन्हें 9 परसेंट लोग जीतने के काबिल मान रहे हैं। इसके साथ ही लिव मॉर्गन, बेली और शायद वापसी करने वाली ओस्का को आठ प्रतिशत लोग जीतने का हकदार मान रहे हैं।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने 2020 में विमेंस Royal Rumble मैच जीता था

2020 के दौरान WWE द्वारा किए गए विमेंस Royal Rumble मैच में शार्लेट फ्लेयर ने जीत दर्ज की थी। वह इस अद्भुत मैच को पहली बार जीतने में कामयाब रही थीं। उन्होंने इसके बाद WrestleMania 36 में रिया रिप्ली को उनकी NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इसमें उन्हें जीत मिली थी और वह दूसरी बार NXT विमेंस चैंपियन बन गई थीं। अब देखना होगा कि फ्लेयर दूसरी बार Royal Rumble जीतकर इतिहास रचती हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications