WWE दिग्गज के चोट की वजह से 9 महीने के लिए बाहर होने के बाद सामने आया बड़ा अपडेट, रिपोर्ट में फैंस के लिए बुरी खबर

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर के चोटिल होने से विमेंस डिवीजन को झटका लगा है
WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर के चोटिल होने से विमेंस डिवीजन को झटका लगा है

WWE: WWE ने हाल ही में ऐलान किया कि शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को गंभीर चोट लगी है और इस वजह से वो काफी लंबे समय से एक्शन से दूर हो चुकी हैं। अब उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है और रिपोर्ट में फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। शार्लेट को स्मैकडाउन (SmackDown) में ओस्का (Asuka) के खिलाफ मैच में इंजरी हो गई थी।

Ad
Ad

इसके बाद फ्लेयर को बैकस्टेज जाने के लिए WWE स्टाफ्स की मदद लेनी पड़ी थी। कंपनी ने बाद में कंफर्म किया था कि द क्वीन नी इंजरी की वजह से 9 महीने तक रेसलिंग नहीं कर पाएंगी। PWInsider ने अब शार्लेट फ्लेयर की इंजरी को लेकर अपडेट दिया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि SmackDown सुपरस्टार की आने वाले हफ्तों में सर्जरी की जाएगी और सर्जरी को छुट्टियों के दौरान के लिए शेड्यूल किया गया है। WWE से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शार्लेट फ्लेयर की इंजरी टॉर्न ACL से भी बुरी है और इसके अलावा उन्हें घुटने में कई इंजरी हो गई है।

WWE दिग्गज Charlotte Flair अगले साल WrestleMania को मिस करेंगी

Ad

शार्लेट फ्लेयर ने साल 2015 में WrestleMania 31 के बाद अपना डेब्यू किया था। इसके अगले साल उन्होंने WrestleMania 32 में बैकी लिंच और साशा बैंक्स को हराकर पहला WWE विमेंस टाइटल जीता था। फ्लेयर पिछले 8 सालों से कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनी हुई हैं।

दुर्भाग्यवश, शार्लेट को इंजरी की वजह से 9 महीने के लिए रिंग से दूर रहना होगा। इसका मतलब यह है कि वो अगले साल WrestleMania का हिस्सा नहीं बन पाएंगी और यह उनके फैंस के लिए काफी बुरी खबर है। पूर्व विमेंस चैंपियन को भी अगले साल ग्रैंडेस्ट स्टेज पर परफॉर्म ना कर पाने का दुख जरूर होगा। शार्लेट फ्लेयर ने इस साल WrestleMania में रिया रिप्ली का सामना किया था

यह धमाकेदार मैच साबित हुआ था और रिया ने इस मुकाबले में शार्लेट को हराकर उनसे SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी। यह मैच इतना जबरदस्त था कि कई फैंस इसे इस साल का सबसे बेहतरीन WWE मैच मानते हैं। अगर रिया रिप्ली की बात की जाए तो वो WrestleMania 39 के बाद से ही चैंपियन बनी हुई हैं और संभव है कि वो अगले साल शोज ऑफ शोज में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में मैच लड़ने उतर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications