WWE: 8 दिसंबर के दिन WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) के Tribute to the Troops के स्पेशल एपिसोड का आयोजन किया था। उस इवेंट में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का ओस्का (Asuka) से सिंगल्स मैच हो रहा था, लेकिन इस बीच टॉप रोप के ऊपर से फिसलने के कारण द क्वीन का घुटना चोटिल हो गया था। अब उनकी चोट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।Wrestling Observer Radio के लेटेस्ट एडिशन पर डेव मैल्टज़र ने शार्लेट फ्लेयर की चोट पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्हें घुटने में एक नहीं बल्कि तीन जगहों पर चोट आई है। उनके करीब 9 महीनों तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहने का केवल अनुमान लगाया गया है क्योंकि उनकी चोट के संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।डेव मैल्टज़र ने कहा:"मैं शार्लेट फ्लेयर के बारे में जानकारी दूं तो उन्होंने अभी तक सर्जरी नहीं करवाई है। मुझे पता चला है कि उन्हें ACL, MCL और मेनिस्कस इंजरी भी हुई है। मैं उम्मीद ही कर सकता हूं कि वो इस चोट से जल्दी उबर पाएंगी। मैं जानता हूं कि SmackDown में शार्लेट के 9 महीनों तक एक्शन से दूर रहने की बात कही गई थी, लेकिन चोटिल होना कभी किसी रेसलर के लिए अच्छी चीज़ नहीं होती।" View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार Charlotte Flair जल्द कराएंगी सर्जरीचोट के अधिक गंभीर होने के कारण शार्लेट फ्लेयर कई हाउस शोज़ को मिस करने वाली हैं। वहीं संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि वो Royal Rumble 2024 के अलावा WrestleMania 40 को भी मिस कर सकती हैं।PWinsider की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि शार्लेट की सर्जरी होलीडे सीजन में होने वाली है। अपनी चोट पर प्रतिक्रिया देते हुए द क्वीन ने सोशल मीडिया पर टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर करते हुए निराशा जताई थी। दूसरी ओर बियांका ब्लेयर ने भी द क्वीन के इस पोस्ट पर भावुक प्रतिक्रिया दी थी। View this post on Instagram Instagram Postआपको याद दिला दें कि शार्लेट इस साल WrestleMania 39 में रिया रिप्ली के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप (विमेंस वर्ल्ड टाइटल) हार गई थीं। उसके बाद 2023 में उन्होंने कई बार WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था, लेकिन जीत दर्ज करने में नाकाम रही थीं।