WWE रिंग में आया आंसुओं का सैलाब, मौजूदा चैंपियन को देख फफक-फफक कर रो पड़ीं नन्हीं फैन, इमोशनल वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

जानिए WWE रिंग में फैंस क्यों हुआ इमोशनल?
जानिए WWE रिंग में फैंस क्यों हुआ इमोशनल?

Cody Rhodes Emotional Moment: WWE में साल 2022 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने कदम रखा था। इसके बाद से लगातार उन्हें टॉप बेबीफेस के रूप में पेश किया गया। कोडी फैंस के बीच हमेशा से प्रसिद्ध रहे हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों में उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी है। वो भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं और हमेशा उनसे मिलते हैं। हाल ही में एक हाउस शो में उन्होंने जो किया उसे देखकर शायद आप भी भावुक हो जाएंगे।

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एजे स्टाइल्स ने रिटायरमेंट का नाटक कर कोडी रोड्स के ऊपर खतरनाक अटैक किया। बिंहैम्टन, न्यूयॉर्क में हुए लाइव इवेंट में कोडी ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। अंत में कोडी ने अंत में अपने टाइटल को रिटेन किया।

मैच के बाद कोडी रोड्स ने उनके जैसे इन-रिंग गियर पहने एक नन्हीं फैन को रिंग में बुलाया। वो कोडी को देखकर फफक-फफक कर रो पड़ीं थीं। कोडी ने उन्हें रिंग में बुलाकर अपना वेट बेल्ट गिफ्ट किया। ये देखकर फैंस की आंखों में भी आंसू आ गए थे। खुद कोडी भी इमोशनल हो गए थे। आप नीचे इस वीडियो को देख सकते हैं।

WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स को मिली थी बड़ी सफलता

कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी। रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे।

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने के बाद से अभी तक कोडी का रन सही रहा है। Backlash France में पिछले महीने सबसे पहले उन्होंने अपने टाइटल को एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों के बीच मैच अच्छा रहा था। अंत में कोडी ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन किया।

WWE King and Queen of the Ring में कुछ दिन पहले कोडी रोड्स ने लोगन पॉल के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। कोडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंत में अपने टाइटल को रिटेन किया था। WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash at the Castle होगा। इस इवेंट में कोडी का मुकाबला एक बार फिर एजे स्टाइल्स के साथ हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now