एक साल पहले थप्पड़ खाने के बाद अब फेमस WWE Superstar की अपनी मां के साथ डांस की शानदार वीडियो आई सामने, शेयर किया जबरदस्त पल

Ujjaval
WWE सुपरस्टार की रोचक वीडियो आई सामने
WWE सुपरस्टार की रोचक वीडियो आई सामने

Dominik Mysterio: WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) अपने जबरदस्त हील कैरेक्टर के लिए चर्चा का विषय रहते हैं। उन्हें WWE में फैंस द्वारा काफी बू का सामना करना पड़ता है और वो अपने परिवार के खिलाफ भी जा चुके हैं। इसी बीच मिस्टीरियो की एक हालिया क्लिप ने सभी फैंस को चौंका दिया है।

डॉमिनिक मिस्टीरियो से जुड़ी एक रोचक वीडियो सामने आ रही है। यह क्लिप असल में उनकी शादी से जुड़ी हुई है। डॉमिनिक यहां अपनी मां एंजी मिस्टीरियो के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए खास पल शेयर किया और यह देखकर कई सारे फैंस हैरान रह गए।

आप नीचे डॉमिनिक मिस्टीरियो और उनकी मां के डांस वाली वीडियो सकते हैं:

डॉमिनिक मिस्टीरियो की शादी से जुड़ी एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें जब वो स्पीच दे रहे थे, तो उन्हें बू का सामना करना पड़ रहा था। अमूमन WWE में फैंस उन्हें प्रोमो के दौरान बोलने नहीं देते हैं और यह मजेदार पल उनकी शादी के दौरान भी देखने को मिला। फैंस को यह चीज़ जरूर ही पसंद आई होगी।

एक साल पहले WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपनी मां पर साधा था निशाना

WrestleMania 39 में डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला काफी बढ़िया साबित हुआ और दोनों ने प्रभावित किया। इस मैच की स्टोरीलाइन काफी अच्छी थी और बाद में उनका परिवार भी इसमें शामिल हुआ। WrestleMania के दौरान रिंगसाइड पर डॉमिनिक की मां और बेटी मौजूद थीं। उन्होंने अपनी मां पर निशाना साधा था और पिता की भी बेइज्जती की थी। इसके बाद रे मिस्टीरियो का जमकर गुस्सा फूटा और डॉमिनिक पर उनकी मां ने भी थप्पड़ जड़ दिया।

रे ने डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खराब कर दी और एक बड़ी जीत अपने नाम की। मिस्टीरियो ने लगातार सोशल मीडिया पर कैरेक्टर को मेंटेन किया है लेकिन अब उनकी यह वायरल वीडियो फैंस का ध्यान खींच रही है। आपको बता दें कि डॉमिनिक ने अपनी गर्लफ्रेंड मैरी जूलियट से शादी की है। दोनों काफी सालों से रिलेशनशिप में थे और आखिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now