WWE के पूर्व चैंपियन ने Brock Lesnar को Royal Rumble 2023 में मैच के लिए ललकारा, 2 साल पहले WrestleMania में किया था धराशाई

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत बड़ा नाम हैं। मौजूदा रोस्टर में मौजूद सभी सुपरस्टार्स उनके साथ मुकाबला लड़ना चाहते हैं। हालांकि ये मौका सभी को नहीं मिलता है। दो साल पहले ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के साथ लैसनर का मैच हुआ था। मैकइंटायर ने जीत के साथ WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद ड्रू ने कंपनी में बहुत नाम कमाया। अब फिर से वो लैसनर के साथ मैच लड़ना चाहते हैं।

साल 2020 में हुए WrestleMania 36 में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हुआ था। COVID-19 के कारण उस समय एरीना में फैंस मौजूद नहीं थे। मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप जीती लेकिन उन्हें वो खास मोमेंट नहीं मिल पाया।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को लेकर कही बड़ी बात

मैकइंटायर अब लैसनर के साथ रीमैच चाहते हैं। Namaste Drew शो में मैकइंटायर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

Royal Rumble 2023 में उनके साथ मुकाबला लड़ना चाहता हूं। अब एक और शानदार जीत उनके ऊपर हासिल करना चाहता हूं। अगर दोनों का मैच हुआ तो फिर इस बार असली बैटल होगा।

Royal Rumble 2023 का आयोजन अगले साल 28 जनवरी को होगा। इस इवेंट के लिए अभी तक किसी मैच का ऐलान नहीं हुआ है। ब्रॉक लैसनर इस इवेंट में आएंगे या नहीं ये किसी को नहीं पता है। WWE Crown Jewel इवेंट में पिछले महीने लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ हुआ था। इस मैच में लैसनर की जीत हुई थी। हालांकि पूरे मैच में लैश्ले हावी रहे थे। मैच खत्म होने के बाद भी लैश्ले ने ब्रॉक के ऊपर अटैक किया था। यहां से संकेत मिल गए थे कि इन दोनों के बीच आगे भी एक मुकाबला होगा।

कहा जा रहा है कि WWE WrestleMania 39 में इन दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है। अभी तक इस बारे में कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। ब्रॉक लैसनर कब वापसी करेंगे ये भी देखने वाली बात होगी। उनके आने के बाद ही असली प्लान का खुलासा हो पाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now