Drew McIntyre: WWE में इस समय जिंदर महल (Jinder Mahal) के दिन सही नहीं चल रहे हैं। ट्रिपल एच (Triple H) ने जब से कमान संभाली है तब से WWE टीवी पर वो कम नज़र आए। 23 जुलाई के बाद सिर्फ एक ही मैच उन्होंने कंपनी में लड़ा है। SmackDown World Cup के पहले राउंड में ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) के साथ उनका मुकाबला हुआ था। इस मैच में भी उनकी हार हुई थी। खैर अब महल को लेकर उनके दोस्त ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने अपडेट दिया है।WWE@WWEThe rivalry between @DMcIntyreWWE and @JinderMahal is set to boil over at #SummerSlam! ms.spr.ly/6013nLpxv3297426The rivalry between @DMcIntyreWWE and @JinderMahal is set to boil over at #SummerSlam! ms.spr.ly/6013nLpxv https://t.co/hTQ5IXfX9xWWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दी अपनी खास प्रतिक्रियामहल ने WWE में अंतिम जीत जून के महीने में हासिल की थी। हम्बर्टो को उन्होंने हराया था। हाल ही में CricketNext को दिए गए इंटरव्यू में मैकइंटायर ने जिंदर को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों वो क्या कर रहे हैं। ड्रू ने कहा,जिंदर महल और मैं हमेशा टच में रहते हैं। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस समय वो एक सही जगह पर है। शानदार वापसी करने के लिए वो बहुत मेहनत कर रहे हैं। मुझे पता है कि वो जबरदस्त काम करेंगे। वो अब अपना असली टैलेंट दिखाएंगे। महल अब दिखाएंगे कि क्यों वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन थे।साल 2017 जिंदर महल के लिए शानदार रहा था। मई 2017 में महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उनका ये चैंपियनशिप रन शानदार रहा था। कई बड़े मौकों पर उन्होंने अपना टाइटल डिफेंड किया। इसके बाद नवंबर में एजे स्टाइल्स ने उनका चैंपियनशिप रन खत्म किया था। WrestleMania 34 में महल ने यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि ये चैंपियनशिप रन उनका कुछ अच्छा नहीं रहा था। 8 दिन में ही Raw के एपिसोड में जैफ हार्डी ने उन्हें हरा दिया था।जिंदर महल के लिए WWE का प्लान क्या होगा ये आगे देखने वाली बात होगी। WWE द्वारा अब उन्हें तगड़ा पुश दिया जाना चाहिए। अगर वो किसी मजबूत स्टोरीलाइन में नज़र नहीं आए तो फिर आगे उन्हें नुकसान हो सकता है।WWE on BT Sport@btsportwweIYKYK@JinderMahal #SmackDown21829IYKYK@JinderMahal 👆#SmackDown https://t.co/SZ3SyUeOBfWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।