WWE WrestleMania 40 में चैंपियनशिप मैच से पहले Seth Rollins के दुश्मन ने भरी हुंकार, सोशल मीडिया के जरिए दी चेतावनी

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre & Seth Rollins: WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड में दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर निशाना साधा। अब मैकइंटायर ने अपने इरादों को लेकर फिर से बयान दिया है।

पिछले महीने मैकइंटायर ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर मेनिया में सैथ रॉलिंस के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया था। इन दोनों के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं। इस बार का मैच कंपनी के सबसे बड़े इवेंट में होगा। Raw में इस हफ्ते शानदार प्रोमो सैगमेंट के बाद ड्रू मैकइंटायर ने WrestleMania मोमेंट को लेकर कहा,

"यह स्पॉटलाइट के बारे में नहीं है। ये टाइटल लेने और उस पल के बारे में है, जो मैंने हासिल किया है।"

सैथ रॉलिंस WrestleMania 40 में दो मैचों का हिस्सा रहेंगे। नाईट 1 में वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर रोमन रेंस और द रॉक का सामना करेंगे। इस टैग टीम मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं, नाईट 2 में वो मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे।

क्या WWE WrestleMania 40 में ड्रू मैकइंटायर चैंपियन बन पाएंगे?

रॉलिंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में अभी तक अच्छा काम किया। लंबे समय से चैंपियन बने हुए हैं। कई दिग्गजों का कहना है कि इस बार मेनिया में वो टाइटल हार जाएंगे। मैकइंटायर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ड्रू के करियर का ये बहुत बड़ा पल होगा। रॉलिंस पिछले कुछ समय से इंजरी से भी जूझ रहे हैं। मेनिया के बाद वो ब्रेक पर जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि वो अब अपनी चोटिल कमर की सर्जरी कराएंगे।

द स्कॉटिश स्टार ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। फैंस भी उनका जबरदस्त अंदाज में सपोर्ट कर रहे हैं। अगर वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनेंगे, तो फिर फैंस को भी अच्छा लगेगा। अब कुछ ही हफ्तों बाद पता चल जाएगा कि वो चैंपियन बन पाएंगे, या नहीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now