3 WWE सुपरस्टार्स जो जॉन सीना से नफरत करते हैं 

John Cena's 10 greatest rivalries | WWE

जॉन सीना (John Cena) एक समय पर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हुआ करते थे। अब वह ज्यादा रेसलिंग नहीं करते हैं और इस वजह से उनकी जगह WWE ने रोमन रेंस को दे दी है। खैर, वह अभी भी फैंस के बीच में उतने ही मशहूर हैं जितना पहले हुआ करते थे।

मगर हर कोई उनका फैन नहीं होता है। लॉकर रूम के रेसलर्स पर भी ये बात लागू होती है जोकि सीना के साथ काम कर चुके हैं।

इस आर्टिकल में जानेंगे उन रेसलर्स के बारे में जो जॉन सीना को पसंद नहीं करते हैं।

#3 पूर्व WWE रेसलर चावो गुरेरो

Chavo was never too fond of John Cena

चावो गुरेरो को फैंस एडी गुरेरो के भतीजे के तौर पर जानते हैं। भले ही एडी, सीना के काफी करीब हो मगर ऐसा उनके भतीजे के लिए नहीं कहा जा सकता है। अपने ट्विटर अकाउंट पर गुरेरो कई बार जॉन सीना के बारे में भला बुरा कह चुके हैं।

एक घटिया रेसलर से लेकर उन्होंने सीना को अहंकारी तक कहा है। खैर, WWE फैंस को पता है कि उन्हें किसकी साइड लेनी है।

इस वजह से गुरेरो के स्टेटमेंट्स के बावजूद भी सीना आज एक बड़े रेसलर हैं जबकि चावो WWE में अब काम नहीं करते हैं।

#2 वेड बैरेट

एक समय पर WWE में नेक्सस का राज़ था। NXT सुपरस्टार्स का ये ग्रुप काफी मशहूर हो गया था। मगर इस ग्रुप के मेंबर्स का मानना है कि सीना की वजह से ये बंद हो गई। सभी जानते हैं नेक्सस और सीना के बीच की दुश्मनी का अंत किस तरह से हुआ था।

तबसे लेकर अबतक बैरेट ने कई इंटरव्यू दिए मगर सभी में जॉन सीना के बारे में गलत ही कहा है। सीना के अनुसार वह हर रेसलर को उनके खिलाफ जैसा वह चाहे करने देते हैं मगर जब उनकी बारी आती है तो सारा इलज़ाम उन्ही पर लग जाता है। इस वजह से फैंस और कुछ रेसलर्स कहते हैं कि वह औरों का करियर बर्बाद कर देते हैं।

#1 मिस्टर कैनेडी

Mr. Kennedy

मिस्टर कैनेडी WWE के एक बड़े हील रेसलर हुआ करते थे। उन्होंने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट तक जीता था। मगर उनके गलत एटीट्यूड के कारण उनका WWE करियर ख़त्म हो गया। वह फैंस को सीना के प्रति नफरत दिखाने पर उकसाते थे और ये बार 16 बार के WWE चैंपियन को जरा भी पसंद नहीं आई।

अफ़वाहों के अनुसार सीना और रैंडी ऑर्टन ने WWE से कैनेडी की शिकायत की थी और इस वजह से उन्हें कंपनी से जाना पड़ा। एक इंटरव्यू में कैनेडी ने बताया था वह सीना के फैन नहीं हैं।

Quick Links