WWE में आया चोटिल Superstars का 'भूचाल', 1 और पूर्व चैंपियन का इंजरी के कारण टूटा दिल, चिंता में डूबे Triple H का अब हाल होगा बेहाल?

जानिए किस WWE सुपरस्टार को होना पड़ा बाहर?
जानिए किस WWE सुपरस्टार को होना पड़ा बाहर?

Ivar: WWE इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। आए दिन इंजरी को लेकर कुछ ना कुछ बुरा सुनाई दे रहा है। कई सुपरस्टार्स इंजर्ड होने के कारण इस समय बाहर चल रहे हैं। अब एक और 2 बार का पूर्व चैंपियन भी चोट के कारण बाहर हो गया था। WWE ने खुद इस बात की जानकारी दी।

Ad

पिछले साल एरिक इंजर्ड होकर बाहर हो गए थे। इसके बाद उनके पार्टनर आईवार का सिंगल्स रन शुरू हुआ। बाद में वैलहाला भी ब्रेक पर चलीं गईं। इस बीच आईवार ने पूरा ध्यान अपने सिंगल्स रन पर लगाया।

ऐसा लग रहा था कि आईवार अपने करियर में आगे बढ़ेंगे लेकिन इंजरी ने उन्हें रोक दिया। WWE ने ऐलान किया है कि पूर्व Raw और NXT टैग टीम चैंपियन आईवार चोटिल हो गए हैं। अब वो अनिश्चित काल के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं। उनकी वापसी शायद इस साल नहीं हो पाएगी।

आईवार इस समय NXT में काम कर रहे थे। उन्होंने मेंस डिवीजन में नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर अपना ध्यान केंद्रित किया था। कंपनी द्वारा अब उनके आगामी मैचों में भी बदलाव कर दिया है। उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है। WWE ने सोशल मीडिया के जरिए बताया,

WWE NXT में गैलस द्वारा किए गए अटैक के बाद आईवार को चोट लग गई है और वो अब अनिश्चित काल के लिए एक्शन से बाहर हो जाएंगे।
Ad

अपनी इंजरी पर आईवार का भी दिल टूट गया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल टूटने का इमोजी पोस्ट किया। आप उनका रिएक्शन नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार ओस्का ने भी लिया बड़ा फैसला

आपको बता दें एक दिन पहले ही पूर्व WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन ओस्का ने भी इंजरी के कारण ब्रेक लेने का फैसला लिया है। उनकी वापसी के बारे में भी कुछ कहा नहीं गया है। शायद वो भी अब इस साल नज़र नहीं आएंगी।

WWE रोस्टर में इस समय कोई भी बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं है। 15 से ज्यादा स्टार्स इंजरी के कारण रिंग से बाहर चल रहे हैं। ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक टीवी पर नज़र आ रहे हैं लेकिन ये दोनों भी इंजरी से जूझ रहे हैं। ट्रिपल एच और क्रिएटिव टीम का चिंता से जरूर हाल बेहाल हो रहा होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications