Solo Sikoa द्वारा WWE दिग्गज Roman Reigns की धज्जियां उड़ाने के बाद Bloodline के खतरनाक मेंबर ने तोड़ी चुप्पी, ट्राइबल चीफ को किया 'Acknowledge'

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Jacob Fatu, Bloodline,
रोमन रेंस का WWE में वापसी के बाद जेकब फाटू से मैच होना चाहिए (Photo: WWE.com)

Bloodline Member Breaks Silence After Solo Sikoa Disrespected Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) पर निशाना साधते हुए उनकी धज्जियां उड़ा दी। अब इस चीज़ को लेकर ब्लडलाइन के खतरनाक मेंबर जेकब फाटू (Jacob Fatu) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड के मेन इवेंट में DIY ने ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसके बाद ब्लडलाइन का वीडियो पैकेज देखने को मिला। इस वीडियो पैकेज में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस के साथ-साथ कोडी रोड्स को भी धमकी दी थी। अंत में, जेकब फाटू ने सोलो को उला फाला (माला) पहनाई थी। कंपनी ने हाल ही में अपने X अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया। अब जेकब ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए नए ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज किया है।

बता दें, सोलो सिकोआ ने इस वीडियो पैकेज के दौरान कहा कि रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के साथ-साथ अपने परिवार की लिगेसी भी डिफेंड नहीं कर पाए इसलिए वो खुद को ट्राइबल चीफ नहीं कह सकते हैं। सिकोआ ने खुद को ट्राइबल चीफ बताते हुए दावा किया कि वो कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने वाले हैं और कहा कि रोमन चाहे तो उनसे यह टाइटल हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

क्या सोलो सिकोआ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने वाले हैं?

सोलो सिकोआ Money in the Bank में बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ मिलकर कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के खिलाफ सिक्स-मैन टैग टीम मैच लड़ने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि सोलो को SummerSlam 2024 में कोडी के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिल सकता है। सिकोआ ब्लडलाइन की मदद से रोड्स को हराकर नए चैंपियन बनने की कोशिश कर सकते हैं।

हालांकि, ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस इस संभावित मैच में दखल देकर सोलो सिकोआ के वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादों पर पानी फेर सकते हैं। इसके बाद रोमन की नए ब्लडलाइन के साथ राइवलरी की शुरूआत हो सकती है। यह देखना रोचक होगा कि हील फैक्शन के खिलाफ लड़ाई में कौन-कौन से सुपरस्टार्स रेंस का साथ देने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications