Jey Uso: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) और गुंथर (Gunther) के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में जिमी उसो (Jimmy Uso) के दखल के कारण जे को हार का सामना करना पड़ा था। बाद में द ब्लडलाइन (The Bloodline) के मौजूदा सदस्य ने अपने जुड़वां भाई पर हमला भी किया था। इसी चीज़ को लेकर अब जे उसो ने चुप्पी तोड़ी। View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की। इसमें उनके बड़े भाई जिमी उसो उनपर हमला करते हुए नज़र आ रहे हैं। यहां उसो ने बताया कि वो इस हमले के बाद अपने भाई का बिल्कुल सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने लिखा,"कोई सम्मान नहीं।"आप नीचे जे उसो की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:WWE सुपरस्टार जे उसो की स्टोरी का स्क्रीनशॉट जे उसो ने Raw में गुंथर के साथ जबरदस्त मैच देने के बाद उनके प्रति सम्मान दिखाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में गुंथर के साथ अपने टाइटल मैच की स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने बताया कि उनके मन में गुंथर के लिए सम्मान है। आप नीचे जे उसो की पोस्ट देख सकते हैं:जे उसो की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट WWE Raw में बुरा हाल होने के बावजूद Jey Uso वाइब करते हुए आए नज़रWWE ने हाल ही में जे उसो से जुड़ी एक क्लिप पोस्ट की। Raw के समापन के बाद घायल जे उसो रिंग कॉर्नर में मौजूद थे। कोडी रोड्स ने इसके बाद एंट्री की और यहां फैंस उनका सॉन्ग गाते हुए नज़र आए। रोड्स के थीम सॉन्ग में एक मोमेंट आता है, जब फैंस जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस मोमेंट पर जे उसो भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अपने हाथ ऊपर किए। WWE ने कैप्शन द्वारा बताने का प्रयास किया कि जे उसो भी रोड्स के थीम सॉन्ग पर वाइब करने से खुद को रोक नहीं पाए। आप नीचे यह शानदार वीडियो देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostRaw के हालिया एपिसोड के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि जे उसो की जिमी से WrestleMania में लड़ने की इच्छा पूरी होने वाली है। दोनों के बीच जल्द ही मैच ऑफिशियल हो सकता है।