Roman Reigns के भाई ने शानदार वीडियो डालकर जीता WWE फैंस का दिल, पिता ने जताई सहमति

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जे उसो की खास पोस्ट पर रिकिशी का जवाब
WWE सुपरस्टार जे उसो की खास पोस्ट पर रिकिशी का जवाब

Jey Uso & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने हाल ही में फैंस को एक खास मैसेज दिया है। जे अब द ब्लडलाइन (The Bloodline) से पूरी तरह अलग हो गए हैं और वो रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट से फैंस को यही बताने की कोशिश की है कि वो अकेले दम पर आगे बढ़ने वाले हैं।

Ad

जे उसो ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की। असल में यह उनकी Raw में एंट्री की वीडियो है और यहां फैंस उनके थीम सॉन्ग पर जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नज़र रहे हैं। उन्होंने कैप्शन द्वारा भी सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने यहां कैप्शन में हैशटैग उपयोग किया और इसके द्वारा बताया कि अब वो अकेले हैं।

आप नीचे जे उसो की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

इसी पोस्ट को जे उसो के पिता रिकिशी ने भी शेयर किया। दरअसल, रिकिशी को समोअन इतिहास के सबसे मशहूर और ताकतवर स्टार्स में गिना जाता है। वो Hall of Famer भी हैं। रिकिशी ने थोड़े समय पहले ही अपने बेटे जे उसो की इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर चेयर किया। इससे उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि वो जे उसो के समर्थन में हैं।

आप नीचे स्क्रीनशॉट में रिकिशी की इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:

रिकिशी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट
रिकिशी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट

रोमन रेंस के भाई जे उसो ने Payback 2023 में वापसी की थी और वो इसके बाद से Raw ब्रांड में लगातार नज़र आ रहे हैं। अगले हफ्ते उनका ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच देखने को मिलेगा।

Ad

Roman Reigns के भाई Jey Uso को Judgement Day के सदस्य ने दिया खास संदेश

जे उसो को Raw में आने के बाद जजमेंट डे फैक्शन में शामिल होने के मौके लगातार मिलते आए। उनके पास Raw के तगड़े ग्रुप में अपनी जगह बनाने का अच्छा अवसर है। Raw के एपिसोड के बाद डॉमिनिक ने WWE की एक पोस्ट का जवाब देते हुए जे उसो के मन में चल रही बात का संभावित जवाब दिया।

WWE ने फोटो पोस्ट की जहां डॉमिनिक मिस्टीरियो, जे उसो को टाइटल्स दिखा रहे हैं। इसी बीच WWE ने फैंस से पूछा कि जे क्या सोच रहे हैं। इसपर डॉमिनिक ने जवाब देते हुए कहा कि जे संभावित तौर पर जजमेंट में आने के बारे में सोच रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications