"हम वहां से चले जाएंगे"- WWE फैंस को Roman Reigns के भाई ने दिया खास मैसेज, The Bloodline की लिगेसी के बारे में भी कही बड़ी बात

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने फैंस को बड़ी बात कही है
WWE सुपरस्टार ने फैंस को बड़ी बात कही है

Jey Uso on Respecting The Bloodline: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) इस समय फैंस के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। उसो ने अपने सिंगल्स रन द्वारा काफी प्रभावित किया है और वो Raw का हिस्सा बने हुए हैं। अब उसो ने अपने परिवार और ब्लडलाइन की ओर से फैंस को एक अहम मैसेज दिया है।

Ad

रोमन रेंस के भाई जे उसो ने थोड़े समय पहले अपने परिवार को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। उसो भले ही ब्लडलाइन से पूरी तरह अलग होकर अपने सिंगल्स करियर पर फोकस कर रहे हैं लेकिन वो अपने परिवार का काफी सम्मान करते हैं। उसो ने इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा कहा कि उनके परिवार के प्रति फैंस को अभी सम्मान दिखाना चाहिए क्योंकि जब वो सभी रेसलिंग से दूर हो जाएंगे, तो इसका अर्थ नहीं रहेगा।

जे उसो ने अपने परिवार की 50 साल से ज्यादा समय की रेसलिंग जगत में लिगेसी का भी जिक्र किया और बताया कि यह चीज़ आगे भी कई सालों तक चलने वाली है। उन्होंने कहा,

"आपको मेरे परिवार को उस समय सम्मान देना चाहिए, जब हम अभी भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, उस समय नहीं, जब हम यहां से चले जाएंगे। 50 साल से ज्यादा और आगे भी।"

आप नीचे जे उसो की स्टोरी देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw के हालिया एपिसोड में जे उसो की हुई शानदार वापसी

जे उसो King of the Ring के सेमीफाइनल में हार के बाद छोटे ब्रेक पर चले गए थे। वो King and Queen of the Ring प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं बने। उसो को इसके बाद हुए WWE Raw के एपिसोड में भी नहीं देखा गया और फैंस इस चीज़ को लेकर बहुत ज्यादा निराश हो गए थे। Raw के हालिया शो में आखिर जे ने वापसी कर ली।

उन्होंने फैंस के बीच शानदार एंट्री की और इसी बीच उन्हें शानदार रिएक्शन मिला। उसो ने बताया कि पिछले साल समर में वो ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच का हिस्सा बने थे और इस साल भी उनके कुछ बड़े प्लान हैं। उन्होंने WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने के संकेत दिए। उसो ने वापस आते ही बड़ा दावा कर दिया। देखना होगा कि उनकी इसमें जीत होती है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications