WWE Raw में इस Superstar की वजह से हुआ है पूर्व चैंपियन को फायदा, खुद किया अहम खुलासा 

WWE Raw सुपरस्टार ने अपने साथी की तारीफ की
WWE Raw सुपरस्टार ने अपने साथी की तारीफ की

Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने हाल में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस समय रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा हैं और एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम कर रहे हैं। जे उसो ने इससे पहले कभी भी एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम नहीं किया है। जे ने हाल में WWE को एक वीडियो के दौरान बताया कि एक अन्य रेसलर के कारण वह खुद को इस बदलाव के लिए आसानी से तैयार कर पाए हैं।

Ad

उन्होंने अपने पूरे करियर के ज्यादातर समय एक टैग टीम के तौर पर काम किया है। इसमें उनके भाई जिमी उसो ने उनका साथ दिया है। इन दोनों के बीच में दूरियां SummerSlam के बाद से शुरू हो गई थी जब जिमी ने जे को धोखा दे दिया था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में जे उसो एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच का हिस्सा थे जहां उन्होंने रोमन रेंस को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। वह इस मैच को जीतने वाले थे लेकिन तभी जिमी ने उनको धोखा देकर रोमन को जीत दिला दी थी।

इसके बाद जे काफी समय के लिए रिंग से दूर रहे थे। इस समय के दौरान उन्हें सैमी ज़ेन का साथ मिला जिसकी वजह से वह खुद को पहचान सके थे। उन्होंने 4 सितंबर वाले Raw के जरिए नई शुरुआत की थी। जे ने कंपनी के वीडियो में बताया कि इस समय में सैमी ज़ेन के कारण उनके लिए Raw में आना आसान बन गया था। उन्होंने कहा

"सैमी जेन के कारण ही यह बदलाव संभव हो सका। वह मेरे पसंदीदा हैं लेकिन सभी जानते हैं कि वह हमेशा से मेरे पसंदीदा नहीं थे। अब मैं उन्हें कॉल करता हूं और मैसेज भेजता हूं। मैं उनसे पूछता हूं कि हम कहां खाने जा रहे हैं या हम कहां कॉफी पीने जा रहे हैं। उन्हें कॉफी काफी पसंद है और मैं उनके बिना इस बदलाव को नहीं कर सकता था।"
Ad

WWE सुपरस्टार Jey Uso ने क्रिसमस के लिए गाया गाना

जे उसो हाल ही में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हार चुके हैं। इसके बाद से उन्हें रिंग में किसी कहानी में नहीं देखा गया है।

इस बीच उन्होंने एक क्रिसमस वीडियो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जहां वह एक बड़े अच्छे गीत को आवाज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय यह कहना मुश्किल है कि उनके लिए आगे की राह क्या होगी लेकिन उम्मीद है कि उससे उनको फायदा तथा फैंस को मनोरंजन मिलेगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications