नए ट्राइबल चीफ से बदला लेने के लिए रोमन रेंस के बाद WWE में एक और सुपरस्टार की होगी वापसी, पूर्व चैंपियन ने किया बड़ा दावा

WWE में जल्द नजर आएगा हाई फ्लाइंग एक्शन का जलवा (Photos: WWE.com)
WWE में जल्द नजर आएगा बड़े स्टार का जलवा? (Photos: WWE.com)

Jey Uso on Jimmy Uso WWE return: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में वापसी करने वाले रोमन रेंस (Roman Reigns) के बाद अब जल्द ही उनके भाई जिमी उसो की वापसी कंपनी में हो सकती है। यह बड़ा दावा उनके पूर्व टैग टीम पार्टनर ने हालिया बातचीत में किया है।

Ad

जिमी उसो को WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown एपिसोड के बाद से ही WWE टीवी पर नहीं देखा गया है। इस एपिसोड में सोलो ने WWE डेब्यू कर रहे टामा टोंगा के साथ मिलकर पूर्व टैग टीम चैंपियन जिमी उसो पर हमला बोल दिया था। इसके चलते वह चोटिल हो गए थे और तब से रिंग से दूर थे। जिमी नए ट्राइबल चीफ और ब्लडलाइन से इसका बदला लेना चाहेंगे।

हाल में यह खबर आई थी कि वह वापसी के लिए क्लियर किए जा चुके हैं। Sports Illustrated के साथ बातचीत के दौरान जे उसो ने सोलो सिकोआ को काफी बुरे शब्द कहे और सगे भाई जिमी उसो की वापसी को भी लेकर इशारा किया। उन्होंने कहा,

"सोलो सिकोआ की जबरदस्त पिटाई होनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है। जिमी उसो लोगों को पसंद आएंगे। वह सबसे मजाकिया लोगों में से हैं, और मुझसे भी ज्यादा मजाकिया हैं। आपने इस चीज़ की झलक देखी होगी कि वह अकेले क्या कर सकते हैं। आप इंतजार करिए जब आप उनकी महानता देखेंगे। वह बस आने ही वाले हैं।"
Ad

WWE में एक और टैग टीम रन को जे उसो ने नकारा

द उसोज़ ने आखिरी बार Money in the Bank 2023 में टीवी पर साथ में काम किया था। यहां उन्हें सोलो सिकोआ और रोमन रेंस पर जीत मिली थी। Busted Open पॉडकास्ट में जे उसो ने कहा कि द उसोज़ ने पहले ही अपनी लिगेसी बना ली है और उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा,

"अगर मैं बिल्कुल सच बोल सकूं, तो मैं अपनी सिंगल्स रेसलर वाली यात्रा पर बढ़ना चाहूंगा। मैं और मेरा भाई, हम पहले ही WWE इतिहास में सबसे बढ़िया टैग टीम हैं। यह चीज़ चेक ऑफ हो चुकी है।"

जे उसो इस समय एक सिंगल्स रेसलर हैं, जबकि जिमी उसो तो WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown के बाद से ही रिंग से दूर हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में यह साथ में आएंगे, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications