Karrion Kross: WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसके मुताबिक क्रॉस की वापसी से जुड़ी कोई अपडेट कंपनी के द्वारा साझा नहीं की गई है। स्मैकडाउन (SmackDown) के 11 अगस्त वाले शो में नज़र आए क्रॉस को इसके बाद से रिंग में या बैकस्टेज नहीं देखा गया है। इस एपिसोड में उन्होंने एजे स्टाइल्स के साथ एक मैच लड़ा था। वह इसके बाद से टीवी पर नहीं नज़र आए हैं। यह बात अलग है कि वह ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के साथ डार्क मैच और कई हाउस शोज में दिखे हैं लेकिन उन्हें टीवी पर नहीं देखा गया है।इस तरह की खबरें थीं कि WWE उन्हें पिछले हफ्ते के SmackDown में वापस लाने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Fightful Select की चौंकाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक इस समय उन्होंने क्रॉस की वापसी से जुड़ी कोई बातचीत नहीं सुनी हुई है। वह किसी भी क्रिएटिव प्लान की जानकारी को भी कन्फर्म नहीं कर पाए हैं। WWE NXT चैंपियनशिप को दो बार अपने नाम करने वाले क्रॉस ने मेन रोस्टर पर अबतक कोई बड़ी चैंपियनशिप को अपने नाम नहीं किया है।अगर ध्यान दिया जाए तो लंबे समय बाद क्रॉस को अक्टूबर में जीत मिली थी। इससे पहले उन्हें आखिरी जीत अप्रैल 2023 में मिली थी जहां उन्होंने मुस्तफा अली को पराजित किया था। अक्टूबर में वह Saturday Night Main Event शो में बुच के खिलाफ लड़े थे, जहां उन्हें 181 दिन बाद जीत प्राप्त हुई। View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार Karrion Kross और Bray Wyatt WrestleMania 39 में लड़ने वाले थेInsight with Chris Van Vliet के एक एपिसोड में क्रॉस ने इस बारे में बात बताई कि एक समय पर वह और ब्रे वायट साथ काम करने वाले थे। यह मैच WrestleMania में होने वाला था। इसमें एलेक्सा ब्लिस, बो डैलस और स्कार्लेट साथ होने वाली थीं। क्रॉस ने बताया,"हम दोनों WrestleMania में साथ काम करने वाले थे। इसके बारे में सिर्फ कुछ राइटर्स और ऑफिस के लोगों को मालूम था। हम लगातार इस बारे में बात करते कि इसे क्रिएटिव स्तर पर कैसे दिखाना है। इसमें एलेक्सा ब्लिस, स्कार्लेट और बो डैलस के लिए एक कहानी थी लेकिन फिर चीजें वैसी हुई, जैसे आपने देखा।" View this post on Instagram Instagram Post