WWE फैन ने की Roman Reigns की नकल, फेमस Superstar ने बेइज्जती करते हुए दिया करारा जवाब

WWE के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE के एक फैन ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह रोमन रेंस (Roman Reigns) के थीम सॉन्ग पर एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने लेसी एवंस (Lacey Evans) का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। वर्तमान समय में एवंस और रोमन दोनों ही स्मैकडाउन (SmackDown) में हील कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं।

हील टर्न के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसे मेंटेन रखा है और इसी का नतीजा है कि उन्होंने फैन द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर ट्विटर पर करारा जवाब दिया है।

लेसी एवंस WWE टीवी पर हील कैरेक्टर दिखाने के मामले में नई नहीं हैं। लिव मॉर्गन बेबीफेस SmackDown विमेंस चैंपियन हैं और किसी भी समय एवंस से उन्हें चैलेंज मिल सकता है। फिलहाल मॉर्गन के खिलाफ रोंडा राउजी और नटालिया खड़ी हैं। रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को SummerSlam में डिफेंड करने वाले हैं। वह प्रीमियम लाइव इवेंट में लास्ट मैन स्टैंडिंग मुकाबले में ब्रॉक लैसनर का सामना करेंगे।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी थी ब्लडलाइन की एंट्रेंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया

फिलहाल के समय में रोमन रेंस और उनके ब्लडलाइन साथियों की एंट्रेंस WWE में सबसे शानदार है। यही कारण है कि फैंस लगातार उनकी एंट्रेंस की कॉपी करते रहते हैं। इस साल की शुरुआत में टिकटॉक स्टार Ebukadike ने रोमन रेंस की एंट्री की कॉपी की थी और यह वायरल हो गई थी। उनकी वीडियो को लेकर रोमन, पॉल हेमन के साथ ही जिमी और जे उसो ने रिएक्शन दिए थे।

WWE ने Ebukadike के वीडियो पर ब्लडलाइन के रिएक्शन का वीडियो शेयर किया था। हेमन ने कहा था कि उन्हें कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोमन रेंस को अपनी नकल काफी पसंद आई है।

Ebukadikeh ने अन्य सुपरस्टार्स को लेकर भी अपने वर्जन की एंट्रेंस बनाई है। इनमें से एक वीडियो ने Money in the Bank से पहले रोंडा राउजी का ध्यान भी खींचा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links