29 साल के WWE रेसलर ने ब्लडलाइन के खूंखार सदस्य को ललकारा, खतरनाक मैच होने का किया दावा

WWE
WWE के पूर्व चैंपियन का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Logan Paul Interest Sharing Ring With Jacob Fatu: साल 2024 में अभी तक WWE में सबसे शानदार डेब्यू जेकब फाटू (Jacob Fatu) का रहा है। उन्होंने आते ही कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स को निशाना बनाया। रिंग में उन्हें चुनौती देना काफी मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि फाटू ने रोमन रेंस की हालत भी खराब कर दी है। ब्लू ब्रांड में अभी तक उन्हें एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। खैर पूर्व यूएस चैंपियन और 29 साल के लोगन पॉल ने जेकब के साथ रिंग साझा करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने ब्लडलाइन के खूंखार सदस्य को ललकारा है। साथ ही साथ खतरनाक मुकाबला होने का दावा भी किया है।

Ad

लोगन पॉल का WWE में अभी तक काम शानदार रहा है। उन्होंने कम मुकाबलों में हिस्सा लिया है लेकिन अपने प्रदर्शन से दिल जीता है। साल 2022 में रोमन रेंस के साथ भी उनका तगड़ा मैच हुआ था। पिछले साल नवंबर में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। उनका ये टाइटल रन 273 दिनों तक चला था। SummerSlam 2024 में एलए नाइट ने उन्हें हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था। तब से WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए हैं।

IMPAULSIVE पॉडकास्ट के नए संस्करण में जेली रोल के साथ लोगन पॉल ने खास बातचीत की। पॉल ने इस दौरान जेकब फाटू को लेकर कहा,

जेकब फाटू उभरते हुए सुपरस्टार हैं। मुझे लगता है कि वो मेरे बराबर खड़े हैं। मैं उनकी महानता को पहचानता हूंं। वो मेरी लिस्ट में हैं। मेरा फ्यूचर में उनके साथ जरूर मैच होगा। मैं उन्हें खास कम्पटीशन के लिए देखता हूं। मुझे नहीं पता कि ये कब होने वाला है लेकिन मुकाबला बहुत ही तगड़ा होगा। ये आगे जाकर खुद ही हो जाएगा। मैं इस चीज का पता जरूर लगाऊंगा।

youtube-cover
Ad

WWE Bad Blood 2024 में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की हुई थी हार

जेकब फाटू इस समय SmackDown में जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनकी वजह से सोलो सिकोआ की ताकत आसमान छू रही है। साथ ही साथ ब्लडलाइन को काफी मजबूती मिल रही है। सोलो और उनके ग्रुप की राइवलरी इस समय रोमन रेंस से चल रही है। रोमन का साथ अब जिमी उसो दे रहे हैं। हाल ही में हुए Bad Blood 2024 इवेंट में रोमन और कोडी ने मिलकर जेकब और सिकोआ को हराया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications