WWE में बहुत कम मैचों में जबरदस्त नाम बनाने वाले फेमस Superstar की वापसी को लेकर अहम अपडेट सामने आया

..
जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लोगन पॉल की
WWE SummerSlam में आखिरी बार दिखाई दिए थे Logan Paul

Logan Paul: WWE में साल 2021 में पहली बार WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हिस्सा बनने के बाद लोगन पॉल (Logan Paul) अब कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में आ गए हैं। हालांकि वो बहुत ही कम बार प्रोग्रामिंग में दिखाई देते हैं। हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट में मशहूर यू-ट्यूबर की वापसी को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

द मैवरिक के नाम से मशहूर लोगन पॉल ने पिछले साल WrestleMania 38 में द मिज़ के साथ टीमअप करके रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी के लिए कुछ बेहतरीन मैच लड़े हैं, जिसमें पिछले साल रोमन रेंस के खिलाफ हुआ मैच भी शामिल है।

लोगन पॉल आखिरी बार SummerSlam 2023 में रिकोशे के खिलाफ दिखे थे, जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से पॉल WWE से दूर हैं। Ringside News के अनुसार, लोगन पॉल अक्टूबर में डिलन डैनिस के खिलाफ होने वाली बॉक्सिंग फाइट के बाद WWE में वापसी कर सकते हैं।

"लोगन पॉल फिलहाल अभी डिलन डैनिस के खिलाफ 14 अक्टूबर को मैनचेस्टर में होने वाली फाइट में व्यस्त हैं। वो WWE में वापसी करेंगे। हमें पुष्टि कर दी गई है कि WWE डैनिस के खिलाफ होने वाली फाइट के बाद दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में वापसी कर सकते हैं।"

लोगन पॉल रेसलर और बॉक्सर के अलावा मशहूर यू-ट्यूबर भी हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कंपनी ने हमेशा ही लोगन को अच्छे तरीके से बुक किया है और बहुत ही कम मैच लड़ने के बावजूद उन्होंने बड़ा नाम बना लिया है। कई लोगों का मानना है कि वो Fastlane या सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में एक्शन में दिखाई दे सकते हैं।

WWE SummerSlam में अभी तक हारे नहीं हैं Logan Paul

लोगन पॉल WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे कई स्टार्स के साथ रिंग शेयर कर चुके हैं। WWE SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट लोगन पॉल के लिए अभी तक बहुत ही यादगार रहा है और अभी तक वो समर की सबसे बड़ी पार्टी में हारे नहीं हैं। पिछले साल उन्होंने जहां द मिज़ को मात दी थी, वहीं, इस साल उन्होंने रिकोशे को हराया था।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now