"मैं Brock Lesnar का बहुत बड़ा फैन हूं"- फेमस Superstar ने WWE दिग्गज के साथ पहली मुलाकात को याद किया

..
WWE Crown Jewel में होंगे  बड़े मुकाबले
WWE Crown Jewel में होंगे बड़े मुकाबले

Brock Lesnar: WWE मेगास्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) कंपनी के इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक हैं। लगभग 2 दशकों से वो स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के टॉप पर बने हुए हैं। आज भी वो रेसलमेनिया (WrestleMania) और समरस्लैम (SummerSlam) जैसे कई WWE के बड़े प्रीमियम लाइव शोज को मेन इवेंट कर रहे हैं।

लैसनर ने अपने दमदार प्रदर्शन से बीते 20 सालों में WWE और UFC में अपना लोहा मनवाया है। उनके खिलाफ रिंग में उतरने वाले स्टार्स को पता है कि बीस्ट कितने डॉमिनेंट हैं। हाल ही में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल ने खुलासा किया है कि वो ब्रॉक लैसनर के फैन के रूप में बड़े हुए हैं।

Inside The Ropes के साथ हाल ही में हुए इंटरव्यू में लोगन पॉल ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने कहा,

"मैंने ब्रॉक लैसनर को SummerSlam में देखा था और यह बहुत ही रोचक था। मैंने इस बारे में पहले बात की थी और मेरे हिसाब से ब्रॉक को भी पता था। मैं ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उन्हें UFC में देखकर बड़ा हुआ हूं। जब मैं उनसे पहली बार मिला था, तब मैं अपने आप को शांत रखने की कोशिश कर रहा था। मैंने उनसे कहा, 'हे! ब्रॉक लैसनर, मुझे आपसे मिलकर अच्छा लगा।' बस इतना ही! यह बहुत ही अद्भुत था क्योंकि आपने अपनी पूरी जिंदगी इन बड़े WWE सुपरस्टार्स को टीवी पर देखा था और अब आप अचानक उनके साथ थे और मिल पा रहे थे। अब इतने बड़े हो जाने के बाद इन सुपरहीरोज से मिलना शानदार है।"
youtube-cover

WWE Crown Jewel में होंगे धमाकेदार मुकाबले

WWE Crown Jewel 5 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित होने जा रहा है। शो में लोगन पॉल, रोमन रेंस को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। वहीं हाल ही में ब्रॉक ने WWE में वापसी कर बॉबी लैश्ले पर हमला कर दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच मुकाबले का ऐलान किया गया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।