फेमस WWE Superstar को 5 महीनों बाद मिली पहली हार, स्ट्रीक का अंत करके बड़े टूर्नामेंट से पूर्व चैंपियन ने किया बाहर

Ujjaval
WWE सुपरस्टार लुडविग काइजर की स्ट्रीक हुई खत्म
WWE सुपरस्टार लुडविग काइजर की स्ट्रीक हुई खत्म

Ludwig Kaiser First Loss in 5 Months: WWE में कई बार सुपरस्टार्स अपने प्रदर्शन द्वारा कई महीनों तक नहीं हारते हैं। इसी बीच रेसलर्स की नहीं हारने की स्ट्रीक चर्चा का विषय बनती है और समय के साथ उनका भी अंत देखने को मिल जाता है। लुडविग काइजर की जीत की स्ट्रीक का हालिया हार के साथ अंत देखने को मिल चुका है।

लुडविग काइजर का हाल ही में WWE Speed चैंपियनशिप के लिए चल रहे टूर्नामेंट में बड़ा मैच हुआ। वो सेमीफाइनल में टॉमैसो चैम्पा के खिलाफ नज़र आए और इस मुकाबले में काइजर को कड़ी मेहनत करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ चैम्पा टूर्नामेंट के अगले राउंड में चले गए हैं, जहां उनका सामना एंड्राडे से देखने को मिलेगा।

कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि यह लुडविग काइजर की WWE टीवी पर लगभग 5 महीनों में पहली हार है। उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2023 में Raw के एक एपिसोड में जे उसो के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद से उन्हें टीवी पर कोई पराजित नहीं कर पाया। काइजर हाउस शोज़ में जरूर मैच हारे लेकिन ऑन-स्क्रीन सिंगल्स मैचों में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा। अब उनकी इस 5 महीने की स्ट्रीक का अंत हो गया है।

लुडविग काइजर की WWE Raw में शेमस के साथ दुश्मनी चल रही है

King of the Ring टूर्नामेंट के पहले राउंड में गुंथर और शेमस के बीच मैच हुआ था। इस मुकाबले में शेमस को लुडविग काइजर के दखल के चलते हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से शेमस का निशाना लुडविग काइजर पर है। उन्होंने पिछले हफ्ते काइजर की बेइज्जती करते हुए प्रोमो कट किया था।

इस हफ्ते Raw में शेमस ने प्रोमो कट किया और बाद में लुडविग काइजर टीवी स्क्रीन पर नज़र आए। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा और फिर उनके बीच ब्रॉल देखने को मिल गया। इसे रोकने के लिए ऑफिशियल्स और रेफरी को आना पड़ा। शेमस और लुडविग काइजर की जल्द ही भिड़ंत होने वाली है। दोनों का सामना अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में होने वाला है। फैंस इस मैच के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now