बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान(ShahRukh Khan) का पूरी दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। कई WWE सुपरस्टार्स भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। इस लिस्ट में WWE के फेमस सुपरस्टार मुस्तफा अली(Mustafa Ali) का नाम भी शामिल हैं। WWE के फेमस सुपरस्टार मुस्तफा अली ने हाल ही में ट्विटर पर शाहरूख खान का नाम लिखकर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में ये WWE सुपरस्टार शानदार लुक में नजर आया।यह भी पढ़ें: 5 मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते उनके माता-पिता भी रेसलर रहे हैंSRK pic.twitter.com/eG48YFrX9s— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) March 1, 2021WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली ने पोस्ट की वीडियोमुस्तफा अली का WWE रन अभी अच्छा चल रहा है क्योंकि रेट्रीब्यूशन ग्रुप के वो लीडर हैं। आपको बता दें कि मुस्तफा अली को साल 2016 में WWE ने साइन किया था। कंपनी साइन करने के बाद क्रूज़रवेट एक्सक्लूज़िव शो 205 लाइव में परफॉर्म किया था। साल 2019 में मेन रोस्टर में ही अली ने डेब्यू किया था। अली वैसे पाकिस्तानी मूल के हैं, उनकी मां नई दिल्ली की जबकि पिता कराची शहर के रहने वाले हैं। ये भी पढ़ें: WrestleMania में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर ऐज की हुई आलोचना, करारा जवाब देते हुए की बोलती बंदबॉलीवुड के फैन पूरी दुनिया में है और अली भी इसमें से एक है। इससे पहले वो कई इंटरव्यू में कह चुके हैं। शाहरूख खान पूरी दुनिया में काफी फेमस है और सभी उन्हें पसंद करते हैं। कुछ समय पहले जॉन सीना ने भी शाहरूख खान की इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी। अली ने ट्विटर पर अपनी वीडियो शूट में डाला और काफी अच्छा लुक उनका लग रहा है। कैप्शन में अली ने SRK लिखा है, ये इसलिए उन्होंने लिखा क्योंकि वीडियो में उनका ही अंदाज लग रहा है। ये भी पढ़ें:- सिर्फ 8 दिन में WWE को Raw में मिला नया चैंपियन, 16 साल बाद चैंपियनशिप जीतकर दिग्गज ने रचा इतिहासअली इस समय WWE में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें काफी पुश दिया गया था और इसका फायदा भी उन्होंने उठाया था। हालांकि इस दौरान इंजरी की वजह से वो परेशान रहे थे, बाद में जब वापसी की तो फिर उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।