WWE: WWE सुपरस्टार ओमोस (Omos) करीब 4 महीने से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं और अब उनके भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ओमोस के लिए साल 2023 की काफी शानदार शुरूआत हुई थी। उन्हें रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का सामना करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने बैकलैश (Backlash) 2023 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ मैच लड़ा था।इस नाइजीरियन सुपरस्टार को मिले बड़े पुश की अधिकतर फैंस ने काफी आलोचना की थी। इसके बावजूद WWE ने ओमोस को बड़े इवेंट्स में स्पेशल अट्रैक्शन के रूप में इस्तेमाल करना जारी रखा। Fightful Select की रिपोर्ट की माने तो अब WWE का आगे भी ओमोस को इसी तरह इस्तेमाल करने का प्लान है। कई लोग उन्हें स्पेशल अट्रैक्शन टाइप के रोल के लिए सही शख्स मानते हैं। View this post on Instagram Instagram Postवो एक फ्री एजेंट हैं इसलिए उनके WWE के किसी भी ब्रांड में नज़र आने की उम्मीद की जा सकती है। देखा जाए तो रोड टू WrestleMania 40 काफी करीब आ चुका है इसलिए उनकी जल्द ही WWE टीवी पर वापसी कराई जा सकती है। ओमोस आखिरी बार SummerSlam 2023 में हुए Slim Jim बैटल रॉयल मैच में नज़र आए थे और इस मुकाबले को एलए नाइट ने जीता था। ओमोस और MVP मौजूदा समय में लाइव इवेंट्स में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।Omos अभी तक WWE में जायंट के रूप में छाप नहीं छोड़ पाए हैं View this post on Instagram Instagram Postओमोस 7 फुट 3 इंच लंबे हैं और वो WWE के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक हैं। इसके बावजूद वो अभी तक जायंट के रूप में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ओमोस एक वक्त अनडिफिटेड सुपरस्टार हुआ करते थे लेकिन मौजूदा समय में उन्हें हराने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है।ओमोस को WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर जबकि Backlash 2023 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार मिली थी। इसके अलावा उन्हें ब्रॉन स्ट्रोमैन, बॉबी लैश्ले जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ भी हार मिल चुकी है। ओमोस जरूर एक मौके पर लैश्ले को हराने में कामयाब रह चुके हैं। 7 फुट 3 इंच लंबे WWE सुपरस्टार ने अभी तक अपने करियर में केवल हील का रोल निभाया है। चूंकि, ओमोस को हील के रूप में ज्यादा सफलता नहीं मिली है इसलिए कंपनी को उन्हें बेबीफेस के रोल में ट्राय करना चाहिए।