'सम्मान की बात'- पूर्व AEW स्टार का WWE में तगड़े मैच के साथ सफर शुरू, कैमरे के सामने छलके खुशी के आंंसू

WWE
फेमस स्टार का खास बयान सामने आया (Photo: WWE.com)

Ricky Saints Breaks Silence: WWE NXT में रिकी सेंट्स (Ricky Saints) का सफर शुरू हो गया। इस हफ्ते उन्होंने अपना इन-रिंग डेब्यू किया। उनके एक्शन को देखने के लिए फैंस बेताब थे। सेंट्स ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे। आपको बता दें NXT में ईथन पेज और वेस ली का जे'वॉन एवंस और रिकी सेंट्स से मैच हुआ। सेंट्स और एवंस ने शानदार जीत हासिल की।

Ad

रिकी स्टार्क्स ने कुछ समय पहले ही WWE में कदम रखा है। उन्हें देखकर फैंस काफी खुश हुए। पिछले हफ्ते ऐवा रैन के साथ उनका सैगमेंट हुआ था। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके बाद उनके नाम भी बदलाव किया गया। उन्हें रिकी सेंट्स नाम से अब जाना जाएगा। बाद में बैकस्टेज उनके मैच का ऐलान भी कर दिया गया था। सेंट्स बहुत जल्द सिंगल्स मैच लड़ते हुए भी नज़र आएंगे। उन्होंने डेवलपमेंट ब्रांड का टॉप सुपरस्टार बनने की हुंकार भर दी है।

WWE डिजिटल एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रिकी सेंट्स ने NXT में अपने कदम के बारे में बात की। वो भावुक दिखे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू भी छलक पड़े। सेंट्स ने कहा,

आज की रात मेरे लिए शानदार थी। मैंने सभी के सामने खुद को साबित किया। मैं बहुत ही इमोशनल इंसान हूंं। मैं किसी भी चीज को स्वीकार करने से नहीं डरता हूं। आज की रात मेरे लिए फीवर ड्रीम जैसी महसूस हुई, जिससे मैं कभी जागना नहीं चाहता हूं। मैं पहले से ही इस चीज को जी रहा हूं। NXT में आना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस कैमरे के सामने खड़ा होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने कभी अपनी लाइफ में इस चीज की कल्पना नहीं की थी। मैं अब अपना सिर ऊंचा करके खड़ा हूं। ये चीज अब कभी बदलने वाली नहीं है।
Ad

WWE NXT में रिकी सेंट्स को बहुत जल्द मिल सकता है पुश

रिकी सेंट्स का रिंग में एक्शन बहुत तगड़ा रहता है। इस वजह से ही कंपनी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। WWE द्वारा उन्हें जल्द ही बड़ा पुश भी दिया जा सकता है। इस चीज की संभावनाएं ज्यादा लग रही हैं। वो टाइटल पिक्चर में नज़र आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर के लिए अच्छी बात होगी। कंपनी ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बढ़िया प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications