2024 में WWE के बहुत बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं Roman Reigns, सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्टर में हुआ खुलासा

roman reigns might miss wwe bash in berlin 2024
रोमन रेंस WWE के बहुत बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में काफी समय से पार्ट-टाइम शेड्यूल पर काम कर रहे हैं और बहुत कम मैच लड़ने के कारण लोग उनकी आलोचना भी करने लगे हैं। 2023 की बात करें तो उन्होंने ऐसे केवल 7 मैच लड़े हैं जो टीवी पर प्रसारित हुए थे। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि Roman Reigns 2024 में होने वाले एक और बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं।

Ad

WWE ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि कंपनी अगले साल जर्मनी में Bash in Berlin नाम के इवेंट का आयोजन करेगी। अब इस इवेंट का पोस्टर सामने आया है, जिसमें कोडी रोड्स, गुंथर और रिया रिप्ली समेत कई बड़े सुपरस्टार्स को शामिल किया गया है। वहीं पोस्टर में ट्राइबल चीफ की गैरमौजूदगी बयां कर रही है कि वो इस खास इवेंट को मिस करने वाले हैं।

Ad

इस पोस्टर में ड्रू मैकइंटायर का शामिल किया जाना भी चौंकाने वाला विषय है क्योंकि वो कई महीनों से अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने अभी तक WWE के साथ नई डील साइन नहीं की है। इस पोस्टर में गुंथर, ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस, बियांका ब्लेयर, रिया रिप्ली और कोडी रोड्स को शामिल किया गया है।

WWE में Roman Reigns अब शायद 2024 में आएंगे नज़र?

ये बात तय है कि Survivor Series 2023 में Roman Reigns परफॉर्म नहीं करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया था कि ट्राइबल चीफ अब शायद 2023 के किसी शो में नज़र नहीं आएंगे। उन्हें Royal Rumble 2024 के बिल्ड-अप में वापसी करते देखा जा सकता है, जहां उनका एलए नाइट से रीमैच होने की उम्मीद की जा रही है।

रेंस का आखिरी टाइटल डिफेंस Crown Jewel 2023 में आया था, जहां उन्होंने जिमी उसो की मदद से एलए नाइट को हराने में सफलता पाई थी। नाइट उसके बाद भी द ब्लडलाइन के दुश्मन बने हुए हैं और हाल ही में जिमी उसो को भी मात दी थी। मेगास्टार ने ये भी दावा किया है कि वो जब तक रोमन रेंस को हराकर चैंपियन नहीं बन जाते तब तक चुप नहीं बैठेंगे।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications