WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस के नए निकनेम का हुआ खुलासा, ट्राइबल चीफ नहीं बल्कि इस नाम से जाएगा पुकारा, रिपोर्ट में बड़ी खबर

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns New Nickname: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की उम्मीदें जताई जा रही हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब उन्हें शायद ट्राइबल चीफ नाम से नहीं पुकारा जाएगा क्योंकि ये उपनाम सोलो सिकोआ ने खुद को दे दिया है।

Ad

WrestleVotes की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस को वापसी के बाद द ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ कहा जाएगा। इससे वो सीधे तौर पर सोलो सिकोआ के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, जो अब ब्लडलाइन के लीडर होने का दावा करते हैं।

Ad

WrestleMania XL में रोमन रेंस को हराकर कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद से रेंस की अभी तक वापसी नहीं हुई है। उनकी गैरमौजूदगी में कई चीजें बदल गई हैं। द ब्लडलाइन पर पूरी तरह से सोलो सिकोआ ने कब्जा जमा लिया है। उनकी नई ब्लडलाइन में जेकब फाटू, टामा टोंगा, टांगा लोआ शामिल हो चुके हैं।

जून में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर भी खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर अभी तक नज़र नहीं आए हैं। फाटू की ताकत का बहुत फायदा सोलो को मिल रहा है। वो अपने दुश्मनों का बुरा हाल कर रहे हैं।

WWE SummerSlam 2024 में होगा बहुत बड़ा मैच

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार रोमन रेंस के ऊपर भी सोलो सिकोआ निशाना साध रहे हैं। SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपने टाइटल को सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में रेंस के आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। अगर वो आ गए तो फिर उन्हें फैंस का जबररदस्त पॉप मिलेगा।

अब तो जेकब फाटू और टामा टोंगा नए WWE टैग टीम चैंपियन भी बन गए हैं। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में फाटू और टोंगा ने DIY (टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो) को हराकर इतिहास रचा। सिकोआ SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने का दावा कर चुके हैं। दोनों के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच होगा। जो भी हो लेकिन समर की सबसे बड़ी पार्टी में इस बार खूब बवाल मचने वाला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications