Roman Reigns की ऑरिजिनल ब्लडलाइन का कमाल, इस लिस्ट में बनाया दबदबा, WWE चैंपियन की 'छुट्टी' 

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और उनके भाइयों का जलवा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Original Bloodline Tops: साल 2020 में WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हील टर्न लिया था। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए। दोनों ने मिलकर ब्लडलाइन फैक्शन का निर्माण किया। इसमें जे उसो और जिमी उसो शामिल हुए। बाद में सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ भी आए। हालांकि, WrestleMania XL के बाद कई चीजों में बदलाव हो गया है। सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट कर अपना नया ग्रुप बना लिया। जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ उसमें शामिल हैं। खैर ऑरिजिनल ब्लडलाइन का दबदबा WWE में अभी भी जारी है। मौजूदा समय में इसके तीन सुपरस्टार्स मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में टॉप पर हैं।

Ad

मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में सबसे ऊपर रोमन रेंस हैं। उनकी OTC टी-शर्ट बहुत खरीदी जा रही है। WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद तो वो और पॉपुलर हो गए हैं। फैंस उन्हें देखते ही खुश हो जाते हैं। जे उसो Raw ब्रांड में काम कर रहे हैं और उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है। पिछला एक साल उनके लिए शानदार रहा है। उन्होंने अपने आपको सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया है। वो WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। मर्चेंडाइज सेल्स की लिस्ट में जे दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उनकी CE Golden Yeet टी-शर्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में हुए WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में जिमी उसो ने शानदार वापसी कर बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। रोमन रेंस के साथ उनका रीयूनियन देखने को मिला। इस पल का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। खैर आते ही वो छा गए और मर्चेंडाइज सेल्स की लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर हैं। उनकी TNTO टी-शर्ट खूब बिक रही है। आपको बता दें TNTO का फुल फॉर्म They Are Not The Ones होता है। Bad Blood में एंट्री के दौरान उन्होंने ये टी-शर्ट पहनी थी।

Ad

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को लगा झटका

मजेदार बात ये है कि मर्चेंडाइज सेल्स की लिस्ट में पहले तीन स्थानों में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का नाम नहीं है। रोड्स का नाम ज्यादातर लिस्ट में रहता था लेकिन अब उनकी छुट्टी हो गई है। रोमन रेंस और उनके भाइयों ने अपना कमाल दिखाया है। उम्मीद है कि आगे भी ऑरिजिनल ब्लडलाइन का जलवा बरकरार रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications