WWE में Roman Reigns के फ्यूचर को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट, फैंस को WrestleMania 40 के बाद लगेगा बहुत बड़ा झटका?

..
रोमन रेंस हैं मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन
WWE में सबसे बड़े सुपरस्टार इस समय Roman Reigns हैं

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए 1080 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में रेसलमेनिया (WrestleMania 40) के बाद ट्राइबल चीफ के कंपनी में भविष्य के बारे बात की गई है।

Xero News की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हेड ऑफ द टेबल WrestleMania 40 के बाद एक मूवी की शूटिंग के लिए लंबा ब्रेक ले सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोमन WrestleMania के बाद फुल टाइम परफ़ॉर्मर नहीं रहेंगे। साल 2024 में रेंस का आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash हो सकता है।

"रोमन रेंस, WrestleMania 40 के बाद फुल टाइम परफ़ॉर्मर नहीं होंगे। संभवतः Backlash इवेंट उनका 2024 का आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट हो सकता है। रोमन ने एक टैलेंट एजेंसी के साथ डील की है और उनके पास अगले साल एक मूवी में बड़ा रोल है।"

WrestleMania 40 के लिए कंपनी के कुछ प्लान्स अब सामने आने लगे हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर यह तय नहीं हुआ है कि कौन अगले साल ट्राइबल चीफ को चुनौती देगा। हालांकि, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि अमेरिकन नाईटमेयर के नाम से मशहूर कोडी रोड्स ही हेड ऑफ द टेबल के अपोनेन्ट हो सकते हैं।

आपको बता दें कि इस साल हुए WrestleMania 39 में Roman Reigns का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Royal Rumble 2023 विनर कोडी रोड्स से हुआ था। शो के मेन इवेंट में हुए इस जबरदस्त मुकाबले में ट्राइबल चीफ, सोलो सिकोआ की मदद से अपने टाइटल्स को रिटेन करने में कामयाब रहे थे।

WWE SummerSlam के बाद Roman Reigns और उनके भाइयों की स्टोरीलाइन में आया बड़ा ट्विस्ट

WWE SummerSlam में जे उसो को उनके भाई जिमी उसो ने धोखा दिया था, जिसका फायदा Roman Reigns ने उठाया और जे को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। इसके बाद हुए SmackDown के एपिसोड में द ब्लडलाइन के सैगमेंट में जबरदस्त बवाल देखने को मिला था।

एक तरफ जिमी उसो ने जे को धोखा देने का कारण बताया, तो दूसरी तरफ Roman Reigns ने भी जे का मजाक बनाने का प्रयास किया। इस बीच जे उसो ने रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो पर अटैक किया। इसके बाद उन्होंने WWE छोड़ने का ऐलान किया। अब देखना होगा कि ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में आए ट्विस्ट के बाद ब्लू ब्रांड और WWE में क्या देखने को मिलता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications