WWE दिग्गज और Roman Reigns के चाचा का हाल हुआ बेहाल, पहले निमोनिया और हार्ट अटैक ने जीना किया मुश्किल और अब होगी गंभीर सर्जरी 

जानिए WWE दिग्गज को लेकर क्या अपडेट सामने आया?
जानिए WWE दिग्गज को लेकर क्या अपडेट सामने आया?

Roman Reigns Uncle Going Through serious surgery: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के चाचा और दिग्गज अफा अनोआ'ई (Afa Anoa'i) को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। अफा को अगले हफ्ते एक और गंभीर सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। हेल्थ ने अफा को रेसलिंग से पूरी तरह दूर जाने के लिए मजबूर कर दिया है।

Ad

अफा अनोआ'ई को पिछले महीने कई चीजों से गुजरना पड़ा है। रेसलिंग के दिग्गज वाइल्ड समोअंस का हिस्सा थे। यहां तक कि उन्होंने तीन बार टैग टीम टाइटल भी जीता। हाल ही में उन्हें खराब हेल्थ के चलते कई मुद्दों से गुजरना पड़ा। इसके चलते उनका हाल भी बेहाल हो गया।

गिरने के बाद उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी। वो निमोनिया और दो हार्ट अटैक से भी गुजर चुके हैं। इसके लिए उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। उनकी बेटी ने बताया कि सर्जरी से पहले वो अच्छी रिकवरी कर रहे थे।

PW Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला है कि रियल लाइफ ब्लडलाइन सदस्य को एक और पीठ की सर्जरी करानी होगी। कहा गया है कि उन्हें कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आगामी सोमवार को उनकी सर्जरी होगी।

Ad

WWE में अंतिम बार साल 2020 में दिखे थे अफा अनोआ'ई

अफा अनोआ'ई अंतिम बार साल 2020 में WWE में नज़र आए थे। WWE Hell in a Cell में रोमन रेंस और जे उसो के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। रेंस ने जीत हासिल की थी। रेंस के सम्मान के लिए उनके पिता के साथ अफा नज़र आए थे। रैंप पर उन्होंने रेंस को उलाफाला पहनाई थी।

अफा इसके बाद WWE में नज़र नहीं आए। हालांकि, उनके हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट सामने आते रहते हैं। वो पिछले कुछ समय से बहुत समस्याओं से गुजर रहे हैं। शायद इसके बारे में कभी उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। अफा का पूरी तरह से ठीक होना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है। फिर भी अगर उनकी सर्जरी कामयाब रही और इससे वो उबर गए तो उनका आगे का जीवन अच्छा हो सकता है। खैर अगले सोमवार को उन्हें लेकर फिर से कुछ ना कुछ अपडेट जरूर आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications