WWE Superstar की चैंपियनशिप हारने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया, दुश्मन की बेइज्जती करते हुए नई चैंपियन की तारीफों के बांधे पुल

Ujjaval
WWE Money in the Bank के बाद रोंडा राउजी की आई  प्रतिक्रिया
WWE Money in the Bank के बाद रोंडा राउजी की आई प्रतिक्रिया

Ronda Rousey: WWE Money in the Bank इवेंट बढ़िया रहा और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) भी शो का हिस्सा थीं। लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने उनसे आखिर स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस टाइटल लिया। रोंडा राउजी ने अब मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के अपने दोनों विरोधियों को संदेश दिया है। हालांकि, उन्होंने दोनों को लेकर अलग-अलग तरीके से बात की है।

Money in the Bank 2022 में रोंडा राउजी और नटालिया के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन अंत में रोंडा का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने नटालिया को टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, नटालिया ने रोंडा के पैरों पर मैच के दौरान हमला किया था।

मैच के बाद किसी कारण राउजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही थीं। विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट विजेता लिव मॉर्गन ने मौके का फायदा उठाया और अपने ब्रीफकेस को कैश-इन कर दिया। वो इसी के साथ नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गईं। रोंडा को अपने पहले मैच में जीत मिली लेकिन बाद में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

रोंडा राउजी ने अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिव मॉर्गन को बधाई दी और बताया है कि वो इस चैंपियनशिप को जीतना डिजर्व करती हैं। हालांकि, इसी दौरान राउजी ने नटालिया पर निशाना साधा और उनकी बेइज्जती करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नटालिया अभी भी वैसी ही हैं।

नीचे आप रोंडा राउजी की इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं और उन्होंने यहां लिव को बधाई दी। साथ ही नटालिया की बेइज्जती की। हालांकि, नटालिया ने भी इस चीज़ पर प्रतिक्रिया दी और कमेंट किया।

नटालिया ने भी रोंडा की पोस्ट पर बढ़िया तरह से जवाब दिया.
नटालिया ने भी रोंडा की पोस्ट पर बढ़िया तरह से जवाब दिया.

रोंडा राउजी ने Money in the Bank में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हारने के बावजूद भी लिव मॉर्गन को टाइटल देकर गले लगाया था। हर किसी को यह पल काफी पसंद आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार SummerSlam के लिए लिव और रोंडा का मैच प्लान किया जा रहा है। देखना होगा कि दोनों का मैच होता है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।