WWE: मौजूदा WWE प्रोग्रामिंग में सबसे ज्यादा उथल-पुथल LWO ग्रुप में मची हुई थी। अब ऐसा लग रहा है कि यह ग्रुप टूट चुका है, जिसकी मुख्य वजह सैंटोस इस्कोबार (Santos Escobar) हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पूर्व NXT क्रूज़रवेट चैंपियन को जल्द ही नए साथी मिल सकते हैं।हालिया ब्लू ब्रांड एपिसोड के बाद डेव मैल्टज़र ने कहा कि लोस लोथारियस टीम के हम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्जा भविष्य में सैंटोस इस्कोबार के साथ जुड़ सकते हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया,"लोस लोथारियस को सैंटोस इस्कोबार के साथ जोड़ने का आईडिया था। सैंटोस और रे मिस्टीरियो की पार्टनरशिप से पहले हम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्जा को हॉल ऑफ फेमर के साथ जोड़ा जाना था। बाद में चीज़ें बदल गई।"WWE में Santos Escobar का हील टर्न जबरदस्त अंदाज में हुआ पिछले कुछ दिनों से LWO ग्रुप में बहुत मतभेद देखने मिले थे। Crown Jewel 2023 में लोगन पॉल ने ब्रास नकल्स की मदद से रे मिस्टीरियो को हराकर WWE यूएस चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद हुए ब्लू ब्रांड शो में कार्लिटो ने सैंटोस इस्कोबार पर रे की हार का आरोप लगाते हुए कहा कि सैंटोस ने ब्रास नकल्स को एप्रन पर छोड़ दिया था। इससे इस्कोबार नाराज हो गए और रिंग छोड़कर चले गए थे। उसी शो में कार्लिटो का मुकाबला बॉबी लैश्ले से हुआ था। मैच के अंत में सैंटोस की एंट्री एक तरह से कार्लिटो की हार का कारण बनी थी। मैच के बाद द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और बॉबी लैश्ले ने कार्लिटो पर हमला कर दिया था लेकिन इस्कोबार उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं बढ़े थे। रे मिस्टीरियो ने आकर इस्कोबार पर नाराजगी जताई लेकिन इस्कोबार ने हॉल ऑफ फेमर पर ही हमला कर दिया था। हालिया SmackDown में इस्कोबार ने रे पर उन्हें मिले मौके को चुराने का आरोप लगाया। जेलिना वेगा ने आकर सैंटोस पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जोएकिन वाइल्ड और क्रूज़ डेल टोरो पर इस्कोबार ने हमला कर LWO से खुद के अलग होने की पुष्टि कर दी थी। WWE ने हाल ही में ऐलान किया था कि Survivor Series में सैंटोस इस्कोबार का मुकाबला कार्लिटो से होगा। यह बिल्कुल संभव है कि इस्कोबार के संभावित साथी (हम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्ज़ा) साल के आखिरी मेगा इवेंट में आकर उन्हें जीतने में मदद करें। View this post on Instagram Instagram Post