"कभी वापस मत आना" - WWE में दिग्गज को धोखा देकर चोटिल करने के बाद फेमस Superstar ने दिया दिल दुखा देने वाला बयान

rey mysterio santos escobar
दिग्गज WWE सुपरस्टार ने कराई सर्जरी

WWE: WWE में इन दिनों LWO टूटने की कगार पर है। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में लोगन पॉल (Logan Paul) ने उन्हीं ब्रास नकल्स का इस्तेमाल कर रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) पर जीत हासिल की थी, जिन्हें सैंटोस इस्कोबार (Santos Escobar) ने रिंग एप्रन पर रखा छोड़ दिया था।

पिछले हफ्ते SmackDown की बात करें तो कार्लिटो ने बाहर आकर इस्कोबार पर संदेह जताया था। वहीं कार्लिटो vs बॉबी लैश्ले मैच में इस्कोबार ने बाहर आने के बावजूद कार्लिटो का साथ नहीं दिया था। इस कारण मिस्टीरियो ने उन्हें थप्पड़ लगाया वहीं इस्कोबार ने गुस्से में आकर दिग्गज रेसलर के पैर को चोटिल कर दिया था।

अब रे मिस्टीरियो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उनकी घुटने की सर्जरी सफल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि वो रिकवर होने के बाद सैंटोस इस्कोबार से बदला लेने के लिए जरूर वापस आएंगे।

दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर सैंटोस इस्कोबार ने भी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई। उन्होंने कहा:

"कभी वापस मत आना।"

WWE Crown Jewel में Logan Paul ने Rey Mysterio को चोट लगने से बचाया था

आपको याद दिला दें कि WWE Crown Jewel 2023 के यूएस चैंपियनशिप मैच में लोगन पॉल ने रे मिस्टीरियो को चोट लगने से बचाया था। Smack Talk पॉडकास्ट पर डच मेंटल ने लोगन पॉल की तारीफ करते हुए कहा:

"रे मिस्टीरियो ने एक मौके पर रिंग के बाहर डाइव लगाई थी, लेकिन वो उसे ठीक से ना लगाने की स्थिति में आ गए थे। तभी लोगन पॉल उनके नीचे आए और उन्हें पकड़ लिया था। मुझे नहीं लगता कि उन्हें चोट आती, लेकिन चोट को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। मेरे हिसाब से पॉल ने उन्हें चोट लगने से बचाया था। एक अच्छे अपोनेंट की यही निशानी है।"

youtube-cover

सैंटोस इस्कोबार एक समय पर रे मिस्टीरियो को अपने आइडल के रूप में देखते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस्कोबार से बदला लेने के लिए मिस्टीरियो कब तक वापसी करते हैं। वहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा कि LWO के अन्य मेंबर्स इस गुरु-शिष्य की लड़ाई में किसका साथ देंगे।।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications