WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Seth Rollins ने बड़े इवेंट में दिवंगत Bray Wyatt का आइकॉनिक अपसाइड-डाउन पोज देते हुए उन्हें दिया ट्रिब्यूट

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने किया जबरदस्त काम
WWE सुपरस्टार ने किया जबरदस्त काम

Bray Wyatt: WWE के टॉप सुपरस्टार ने केप गिरार्डो लाइव इवेंट में ब्रे वायट (Bray Wyatt) को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कुछ दिन पहले वायट ने 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Ad

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी कुछ खास देखने को नहीं मिला। पूरे शो में वायट को नम आंखों से ट्रिब्यूट दिया गया था। वायट के निधन से कई लोग प्रभावित हुए। ब्रे के पूर्व प्रतिद्वंद्वी सैथ रॉलिंस प्रभावित लोगों में से एक थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केप गिरार्डो में हुए WWE लाइव इवेंट में रॉलिंस ने कॉर्नर स्पॉट करके ब्रे वायट को एक और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad

रॉलिंस और ब्रे वायट का इतिहास WWE में तगड़ा रहा। दोनों ने कई मौकों पर रिंग शेयर किया। हालांकि रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी रहे।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने भावुक वीडियो किया था पोस्ट

इससे पहले सैथ रॉलिंस ने ब्रे वायट को लेकर एक भावुक वीडियो भी पोस्ट किया था, जहां उन्होंने अपने मन की बात कहने की कोशिश की थी। रॉलिंस ने खुलासा किया था कि दिसंबर 2020 में ब्रॉडी ली के निधन के बाद उनकी वायट से फोन पर बात हुई थी। एक कठिन बातचीत के अंत में, वायट ने उन्हें अपनी बेटी को गले लगाने के लिए कहा था।

सैथ ने यह भी कहा था कि वह वायट से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें हमेशा याद करेंगे। ब्रे के बारे में बात करते हुए सैथ अपने आंसू भी नहीं रोक पाए। बहुत ही इमोशनल वो नज़र आए।

Ad

सैथ रॉलिंस इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। रॉलिंस और ब्रे की राइवलरी के बारे में सभी जानते हैं। दोनों ने कुछ अच्छे मैच फैंस को दिए थे। रॉलिंस इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जाना चाहते थे लेकिन वो नहीं जा पाए। शायद उनकी वहां पर जाने की हिम्मत नहीं हो पाई थी। वीडियो में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications