WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की याद में भावुक हुए पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन, कहा- I miss Brock

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस की राइवलरी WWE में बहुत ही शानदार रही थी
ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस की राइवलरी WWE में बहुत ही शानदार रही थी

साल 2019 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की शानदार राइवलरी रही थी। दो साल पहले आज ही के दिन हुए Raw के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस का बहुत ही बुरा हाल किया था। WWE ने भी इस क्लिप को शेयर किया और सैथ रॉलिंस ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को इस दौरान याद किया और I miss Brock लिखा।

Ad
Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को सैथ रॉलिंस ने किया याद

साल 2019 में सैथ रॉलिंस को जबरदस्त पुश दिया गया था। पहले Royal Rumble सैथ रॉलिंस ने अपने नाम किया और इसके बाद लैसनर को चुनौती दी। लैसनर और रॉलिंस की ये राइवलरी सबसे शानदार रही थी। WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराकर सैथ रॉलिंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

हालांकि बाद में Extreme Rules पीपीवी में लैसनर ने अपना Money in the Bank ब्रीफकेस सैथ रॉलिंस पर कैशइन करते हुए एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद दोनों के बीच SummerSlam में मैच बुक हुआ था।

WWE ने SummerSlam से पहले हुए इस बैकस्टेज सीन के दो साल पूरे होने पर फैंस के लिए क्लिप शेयर की। ब्रॉक लैसनर ने 29 जुलाई (भारत में 30 जुलाई) को हुए Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस का बहुत ही बुरा हाल किया था।

सैथ रॉलिंस काफी भावुक नजर आए और उन्होंने लैसनर को याद किया। सैथ रॉलिंस के लिए ये साल काफी अच्छा रहा था। लैसनर को उन्होंने मेगा इवेंट में अच्छे मैच में हराया था। रॉलिंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

लैसनर पिछले साल मेगा इवेंट के बाद WWE में नजर नहीं आए। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार मिली थी। पिछले कुछ समय से लैसनर की वापसी को लेकर कई अफवाहें चल रही हैं। सैथ रॉलिंस इस एक्टिव रेसलर के रूप में ब्लू ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं। ऐज के साथ उनकी राइवलरी शुरू हो चुकी है। MITB पीपीवी में रेंस और ऐज के बीच मैच हुआ था और इस मैच में रॉलिंस की वजह से ऐज हार गए थे। SummerSlam 2021 में दोनों के बीच मैच का अब जल्द ऑफिशियल ऐलान होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications