WWE दिग्गज Roman Reigns के ऊपर मौजूदा चैंपियन ने साधा निशाना, शेड्यूल को लेकर की चौंकाने वाली बात 

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE में Roman Reigns पार्ट-टाइम शेड्यूल में काम कर रहे हैं

Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) दोनों वर्ल्ड चैंपियन हैं। सैथ ने हाल ही में अपने पुराने साथी और ट्राइबल चीफ रोमन के शेड्यूल को लेकर उनके ऊपर निशाना साधा है।

यह सभी को पता है कि रोमन रेंस अब बहुत ही लिमिटेड डेट्स पर ही WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते हैं। वो आखिरी बार 4 नवंबर को सऊदी अरब में हुए Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में दिखे थे, जहां उन्होंने एलए नाइट को हराकर सफलतापूर्वक अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि रोमन Royal Rumble 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में ही अगला मैच लड़ेंगे। वहीं सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की स्टोरीलाइन के शुरू होने की संभावना है।

Sports Illustrated के SI Media पॉडकास्ट में बात करते हुए सैथ रॉलिंस ने मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के शेड्यूल पर तंज कसते हुए कहा कि रेंस फैंस के बीच किसी भी चर्चा का विषय नहीं हैं। उन्होंने कहा,

"मेरा मतलब है, अगर आज कल को देखा जाए तो ईमानदारी से कहूं तो वो दिखाई ही नहीं देते हैं। मुझे तो यह भी नहीं लगता कि वो फैंस के बीच या लॉकर रूम में किसी भी चर्चा का विषय होंगे। यह एक ऐसी चीज़ है जहां अवसरों की कमी नहीं है, लेकिन अब स्थिति ऐसी बन गई है कि जैसे वह यह अवसर किसी को देना ही नहीं चाहते हैं। ऐसे में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।"

youtube-cover

पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns के चैंपियनशिप गंवाने के बारे में अपनी राय सामने रखी

रोमन रेंस को वर्ल्ड चैंपियन बने हुए 1186 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोमन रेंस पर बात करते हुए कहा कि वो कभी भी चैंपियनशिप नहीं गवाएंगे। उन्होंने कहा,

"मेरे हिसाब से रोमन रेंस को केवल वो खुद ही हरा सकते हैं, जब वो रिटायर होंगे। यही मेरा उत्तर है। फिलहाल, उनके पास बहुत बड़ा मोमेंटम है। उनके पास पॉल हेमन हमेशा होते हैं। वो उन्हें सलाह देते रहते हैं। हां उनका शेड्यूल भी इसमें उनका साथ देता है। वो खुद अपनी चीजों को चुनते हैं। उनके पास सभी तरह से एडवांटेज हैं।"

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now