"Roman Reigns कंपनी के टॉप फेस हैं"- WWE दिग्गज ने मौजूदा चैंपियन की बादशाहत को स्वीकारा 

..
सैथ रॉलिंस (बाएं) और रोमन रेंस (दायें)
सैथ रॉलिंस (बाएं) और रोमन रेंस (दायें)

Roman Reigns and Seth Rollins: WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रोमन रेंस (Roman Reigns) ने साल 2012 में द शील्ड (The Shield) ग्रुप के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। आज एक दशक बाद दोनों को कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार किया जाता है। हाल ही में रॉलिंस ने ट्राइबल चीफ के बारे में बात की है।

अगर सैथ रॉलिंस और रोमन रेस के करियर की बात करें, तो हेड ऑफ द टेबल को अपने पुराने पार्टनर की तुलना में हमेशा ही बेहतर पुश मिला है। रॉलिंस, रोमन से पहले वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे लेकिन ट्राइबल चीफ लंबे समय से कंपनी के मुख्य फेस हैं और वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं।

हाल ही में BT Sports के एरियल हेलवानी से बात करते हुए सैथ रॉलिंस ने बताया कि रोमन रेंस मुख्य सुपरस्टार हैं, जिनके आसपास WWE की प्रोग्रामिंग घूमती है। उन्होंने कहा,

"WrestleMania में शानदार तरीके से MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने के बावजूद भी मुझे यही लगता था कि मैं रोमन रेंस से बहुत पीछे हूं। मुझे अभी भी लगता है कि वो ही इस कंपनी के टॉप फेस हैं। जब तक वो (रोमन) तैयार नहीं हो जाएं , तब तक ही आप उस जगह रुक सकते हैं। आप एक कदम आगे हैं, तब भी हम उन्हें वो जगह दे देंगे और फिर हम उस जगह से चले जाएंगे जहां हम होना चाहते हैं। ऐसा होने में कुछ महीने लग सकते हैं। मुझे WWE में कभी भी ऐसा नहीं लगा कि मैं, रोमन से आगे जा सकता हूं। वो कंपनी के टॉप फेस हैं।"

सैथ रॉलिंस ने WWE WrestleMania 35 में हुए मैच के बारे में बात की

रोमन रेंस इस जनरेशन के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। ट्राइबल चीफ ने 6 WrestleMania सहित कई प्रीमियम लाइव इवेंट्स को मेन इवेंट किया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैथ रॉलिंस ने बताया कि WrestleMania 35 में ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बनने का सबसे मुख्य कारण रोमन रेंस थे। दरअसल, रोमन रेंस उस साल ल्यूकीमिया के कारण लंबे समय तक रिंग से दूर थे। इसके बावजूद वो शो का जरूर बने थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।