Shield के पूर्व सदस्य ने WWE में Jon Moxley के साथ एक बार फिर काम करने की इच्छा जताई, दिया बड़ा बयान

Neeraj
क्या फिर कभी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ काम करेंगे जॉन मोक्सली?
क्या फिर कभी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ काम करेंगे जॉन मोक्सली?

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने हाल ही में जॉन मोक्सली (Jon Moxley) के बारे में बात की और उनके साथ दोबारा WWE में काम करने की इच्छा भी जाहिर की। दोनों ने साथ में द शील्ड (The Shield) टीम के लिए लंबे समय तक काम किया था और फिर दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ भी उतारा गया था। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 की पहली रात में हार झेलने के बाद रॉलिंस और बैकी लिंच (Becky Lynch) को WrestleMania पैनल का हिस्सा बनाया गया था।

Ad

इस दौरान उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गए तमाम सवालों का जवाब दिया और इसमें एक सवाल जॉन मोक्सली को लेकर भी था।

रॉलिंस ने एंब्रोज के साथ करने पर कहा, एक मशहूर डॉयलाग है कि कभी ना मत कहो। किसे पता? मोक्स अपना काम कर रहे हैं और अपनी डील में शानदार दिख रहे हैं। वह एक वाइल्ड एनिमल हैं। आपको नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। वह यहीं पर आ सकते हैं। हो सकता है कि वह पर्दे के पीछे हो। मुझे कोई आइडिया नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि हमने सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज को काम करते हुए आखिरी बार ना देखा हो।
Ad

WWE में रहते हुए जॉन मोक्सली ने काफी सफलता हासिल की थी

पहले डीन एंब्रोज के नाम से मशहूर रहने वाले जॉन मोक्सली का WWE करियर काफी शानदार रहा था। उन्होंने द शील्ड का हिस्सा रहते हुए और सिंगल्स स्टार के रूप में भी कई टाइटल जीते हैं। एंब्रोज के लिए सबसे शानदार लम्हा तब आया था जब उन्होंने 2016 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ Money in the Bank कैश इन किया था और WWE चैंपियनशिप जीती थी।

एंब्रोज ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी हैं और उन्होंने यह उपलब्धि तब हासिल की थी जब उन्होंने रॉलिंस के साथ मिलकर SummerSlam 2017 में RAW टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। 2019 में मोक्सली ने कंपनी छोड़ने का निर्णय लिया था और उनके अंतिम कुछ दिन काफी विवादित रहे थे। इसके बाद उन्होंने AEW ज्वाइन किया और वर्तमान समय में सबसे खतरनाक रेसलर्स में से एक बन चुके हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications