Sheamus: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में वो उनके और रोमन रेंस (Roman Reigns) के आर्ट वर्क के साथ खड़े हुए नजर आ रहे थे। अब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन शेमस (Sheamus) ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रया दी है।
रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के मैच को WWE दिग्गज शेमस नहीं मानते असली मेन इवेंट
Clash at the Castle इवेंट का आयोजन कार्डिफ, वेल्स के प्रिंसिपलिटी स्टेडियम में देखने को मिलेगा। यह शो 3 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस शो के संभावित मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच होगा।
शेमस और गुंथर के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। इस मुकाबले के लिए भी फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। खैर, ड्रू मैकइंटायर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जहां वो रोमन रेंस और उनके मैच के ग्राफिक आर्ट वर्क के साथ खड़े हुए नजर आ रहे थे।
उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखकर बताया था कि उन्हें यह चीज़ अब असली लग रही है। उनकी इस पोस्ट के नीचे शेमस ने कमेंट किया है और फैंस से एक सवाल किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा,
"असली मेन इवेंट के बारे में आपका क्या कहना है?"
आप नीचे ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट और इसपर शेमस की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:
![शेमस ने रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के मैच पर निशाना साधा है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/8bd75-16620915213920-1920.jpg 1920w)
शेमस यहां बताना चाहते हैं कि उनका गुंथर के खिलाफ टाइटल मैच असली मेन इवेंट है। उनके अनुसार ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में दम नहीं है। फैंस को उम्मीद है कि दोनों ही मुकाबले धमाकेदार रहेंगे। अब देखना होगा कि दोनों में से कौन-सा मैच ज्यादा बेहतर साबित होता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।