WWE के नए ट्राइबल चीफ ने प्लेन में कैरेक्टर ब्रेक करते हुए जीता दिल, वीडियो वायरल

WWE
WWE सुपरस्टार का खास रूप आया सामने (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Breaks Character: WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में कंपनी ने सोलो सिकोआ को बड़ा पुश दिया। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई और खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया। अपने ग्रुप के साथ मिलकर वो हील के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू ने अभी तक उनका अच्छा साथ दिया है। हाल ही में सिकोआ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो अपना कैरेक्टर ब्रेक करते हुए दिख रहे हैं।

Ad

सोलो सिकोआ मौजूदा समय में रोमन रेंस के साथ राइवलरी में हैं। सिकोआ खुद को ट्राइबल चीफ घोषित कर चुके हैं। वहीं रोमन रेंस का कहना है कि वो असली ट्राइबल चीफ हैं। इन दोनों की जंग में फैंस को बहुत मजा आ रहा है। WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद रोमन ब्लडलाइन के खिलाफ अकेले काम कर रहे थे। पिछले महीने उन्हें कोडी रोड्स का साथ मिला। अब जिमी उसो ने भी वापसी कर ली है। उनके आने से रेंस और मजबूत हो गए हैं।

दरअसल सिकोआ का कैरेक्टर ब्रेक करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। प्लेन में वो अपने सामान के साथ एक व्यक्ति की मदद करते हुए दिखे। उनका रियल लाइफ में बेबीफेस रूप देखने को मिला। आप उनका ये दिल छू देने वाला फुटेज नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE Bad Blood 2024 में सोलो सिकोआ को मिली करारी हार

हाल ही में हुए Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में सोलो सिकोआ को बड़ा झटका लगा। उनका और जेकब फाटू का मुकाबला रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ हुआ था। फैंस को धमाकेदार टैग टीम मैच देखने को मिला। जिमी उसो ने वापसी करते हुए सिकोआ का ध्यान भटकाया। रोमन ने इसका फायदा उठाकर सिकोआ को पिन किया और जीत हासिल की। सोलो को पिछले कुछ बड़े मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी के ऊपर अटैक किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications