WWE में "अगले ट्राइबल चीफ" के ऐलान के बाद Bloodline मेंबर के भाई की प्रतिक्रिया सामने आई, सोशल मीडिया पर आया जबरदस्त रिएक्शन

..
सोलो सिकोआ हैं अब "Tribal Heir"
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ हैं अब "Tribal Heir"

Solo Sikoa: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को उनकी वफादारी का बड़ा ईनाम हालिया स्मैकडाउन (SmackDown) में दिया है। ट्राइबल चीफ के इस ऐलान के बाद अनोआ'ई फैमिली के अहम सदस्य जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में हुए सैगमेंट में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने ऐलान किया कि ब्लडलाइन ग्रुप में उनके बाद सोलो सिकोआ अगले ट्राइबल चीफ होंगे। उन्होंने पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को "Tribal Heir" टाइटल दिया है, जिसका ट्रेडमार्क हाल ही में WWE ने हासिल किया था। अनोआ'ई फैमिली के मेंबर जेकब फाटू ने सोलो की इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Ad

सोलो सिकोआ ने यूके में हुए Clash at the Castle 2022 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था, जहां उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ ट्राइबल चीफ को अपना टाइटल रिटेन करने में मदद की थी। इसके बाद से सोलो ने अपने डॉमिनेंट प्रदर्शन से सभी को बहुत प्रभावित किया है।

WWE Crown Jewel 2023 में Solo Sikoa की John Cena पर जीत पर Jacob Fatu ने बात की

WWE Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्होंने जॉन सीना जैसे दिग्गज को एकतरफा मुकाबले में हराया था। MuscleManMalcolm के साथ हुए इंटरव्यू में जेकब फाटू ने सोलो की इस जीत पर बात करते हुए कहा,

"जब यह पीकॉक पर लाइव आ रहा था मैं इसे लाइव देख रहा था। लेकिन यह बहुत अच्छा था। जॉन सीना को देखते हुए हम उसोज़ के साथ बड़े हुए हैं। वो अभी तक हमारे चारों फैमिली मेंबर्स के खिलाफ लड़ चुके हैं। अब सोलो और उनका मुकाबला हुआ। जो भी सोलो ने उनके साथ किया या उन्होंने (जॉन) जो भी सोलो के साथ किया वह सब कुछ बेहतरीन था। फिर से यह हमारी फैमिली है। यह अच्छा आईडिया लग रहा था, मैं बस रोने ही वाला था। यह वह बिजनेस है जो हमें करना पसंद है। इससे हमारी जिंदग़ी भी बदल गई है। इसके सहारे ही हम अपने परिवार को चलाते हैं। यह अच्छा है। मैं खुश था क्योंकि वो दिग्गज जॉन सीना थे।"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications