WWE Superstar Spectacle: 2 अच्छी चीज़ें जो शो में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE Superstar Spectacle 2023 यादगार रहा
WWE Superstar Spectacle 2023 यादगार रहा

Superstar Spectacle: WWE Superstar Spectacle 2023 इवेंट धमाकेदार रहा। इस भारतीय लाइव इवेंट को कंपनी ने हर तरीके से खास बनाने की कोशिश की। क्राउड पूरे शो के दौरान काफी एक्टिव नज़र आया और हर एक रेसलर को इसी बीच फैंस की ओर से लगातार तगड़ा रिएक्शन मिला।

शो में हुए लगभग सभी मुकाबले और सैगमेंट्स शानदार साबित हुआ। हालांकि, कुछ जगहों पर WWE ने फैंस को थोड़ा निराश भी कर दिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Superstar Spectacle लाइव इवेंट की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE Superstar Spectacle की अच्छी बात: John Cena का मैच और जीत

जॉन सीना ने भारत में अपना मैच आखिर लड़ लिया। उन्होंने Superstar Spectacle में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनाकर इम्पीरियम के लुडविग काइजर और जियोवानी विंची का सामना किया। फैंस को लग रहा था कि जॉन सीना शायद अपने मैच में ज्यादा जोखिम भरे मूव्स का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

मैच में सैथ रॉलिंस के मुकाबले जॉन सीना का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावित करने वाला रहा। पहले वो इम्पीरियम के डॉमिनेशन का शिकार हुए। बाद में उन्होंने लुडविग काइजर और जियोवानी विंची की हालत खराब की। अंत में सीना ने जियोवानी विंची को एटीट्यूड एडजस्टमेंट दिया और पिन करके टीम को जीत दिलाई

1- बुरी बात: चारों भारतीय रेसलर्स की हार होना

भारत में Superstar Spectacle इवेंट का आयोजन हो रहा था और इसी वजह से भारतीय रेसलर्स को यहां अहम किरदार निभाने का मौका दिया। शो के दौरान कुल 4 भारतीय रेसलर इन-रिंग एक्शन में नज़र आए और सबसे खराब चीज़ यह रही कि चारों को ही आखिर में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

जिंदर महल, सांगा और वीर महान को 6 मैन टैग टीम मैच में ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर शैंकी को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में गुंथर ने पराजित कर दिया। भारत में शो का आयोजन होना और इसी में एक भी भारतीय स्टार की जीत नहीं होना बहुत ज्यादा खराब चीज़ रही।

2- अच्छी बात: द ग्रेट खली की चौंकाने वाली एंट्री

द ग्रेट खली ने Superstar Spectacle 2023 में खास अपीयरेंस देकर सभी फैंस को चौंका दिया था। खली भारत के सबसे प्रसिद्ध रेसलर्स में से एक रहे हैं और इसी वजह से भारत में हुए इवेंट में उनका आना बनता था। पहले फैंस के मन में उनके अपीयरेंस को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल थे।

इन सभी चीज़ों के बावजूद द ग्रेट खली ने आखिर अपनी एंट्री की। उन्होंने प्रोमो कट करते हुए फैंस को सम्बोधित किया और इसके बाद उन्होंने एक और मैच के लिए वापसी करने के भी संकेत दिए। खली का आना सही मायने में भारतीय फैंस के लिए एक तोहफे की तरह रहा।

2- बुरी बात: मैट रिडल का सही तरह से इस्तेमाल नहीं करना

मैट रिडल शो के लिए एडवर्टाइज थे और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थी। रिडल की रेसलिंग स्किल्स तगड़ी है और वो जरूर मैच लड़कर फैंस का दिल जीत सकते थे। हालांकि, रिडल ने 6 मैन टैग टीम मैच के अंतिम मोमेंट्स में एंट्री की थी। वो इसके बाद भारतीय सॉन्ग पर डांस भी करते हुए नज़र आए थे।

मैट रिडल का किरदार बहुत ज्यादा छोटा था और फैंस उनसे शो में ज्यादा चीज़ों की उम्मीद कर रहे थे। इस हिसाब से देखा जाए, तो साफ तौर पर मैट रिडल ने फैंस को जरूर थोड़ा निराश किया है। उम्मीद रहेगी कि मैट अगली बार भारत में आकर जरूर ही एक मैच लड़ें।

Quick Links

App download animated image Get the free App now