WWE अब सोनी स्पोर्ट्स के साथ मिलकर NXT इंडिया का पहला शो करने वाली है। ये खबर हमने आपको पहले ही बता दी थी। इसको WWE सुपरस्टार स्पेक्टकल नाम दिया गया है। 26 जनवरी को इस शो का आयोजन होगा। लेकिन अब इस को लेकर पूरी डीटेल सामने आ गई है। गणतंत्र दिवस के दिन इस शानदार इवेंट का आयोजन होगा।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैंWWE इंडिया के खास इवेंट को लेकर पूरी जानकारीअब सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने अब पूरी डीटेल इस इवेंट को लेकर रिलीज कर दी है। इस शो में RAW, SmackDown और NXT के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। ये शो रात 8 बजे से होगा। इंडिया के लिए ये खास होगा क्योंकि WWE के टॉप सुपरस्टार्स और लैजेंड इसमें हिस्सा लेंगे। सोनी पिक्चर्स ने इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। WWE ने इस इवेंट को खास बनाने के लिए पूरी तैयार कर दी है। रे मिस्टीरियो, शार्लेट फ्लेयर, बेली, एजे स्टाइल्स, डॉल्फ जिगलर, रॉबर्ट रूड, रिकोशे, नाकामुरा, न्यू डे, सिजेरो, WWE चैंपियन ड्र मैकइंटायर और रिक फ्लेयर इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। ड्रू मैकइंटायर COVID-19 से जूझ रहे हैं तो शायद उनका इस इवेंट में रहना मुश्किल लग रहा है। ये इवेंट तब तक इंडिया का शो नहीं माना जाएगा जब इसमें भारतीय सुपरस्टार्स हिस्सा नहीं लेंगे। कुल 10 भारतीय WWE सुपरस्टार्स इस शो में हिस्सा लेंगे।ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे उम्मीद ये जताई जा रही है कि पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल इस शो के फेस होंगे। बॉलीवुड बॉयज, इंडस शेर, जीत रामा, कविता देवी, जाइंड जंजीर, दिलशेर सैंकी और गुरू राज इसमें हिस्सा लेंगे। ये सभी NXT रोस्टर से आते हैं। ये इवेंट काफी खास होने वाला है। पूरे भारत की नजरें इस पर रहेंगी। WWE के बड़े सुपरस्टार्स का नाम भी इसमें अब शामिल हो गया है। यहां तक की 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर भी अपना कमाल इस शो में दिखाएंगे। शो को काफी एडवर्टाइज किया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि WWE इस शो को बड़ा बनाना चाहता हैं। भारतीय टैलेंट्स पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।Watch the shining stars of India making us all proud this Republic Day 🇮🇳 in #WWE Superstar Spectacle 🙌🏽Watch it LIVE on January 26 at 8 PM 🤩📺 Sony TEN 1 (ENG), Sony TEN 3 (HIN)#WWESuperstarSpectacle #WWEonSony #SirfSonyPeDikhega #SonySports pic.twitter.com/TU7psSYDHv— SPN_Action (@SPN_Action) January 9, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।