WWE Royal Rumble 2024 के पोस्टर में जगह नहीं मिलने पर फूटा दिग्गजों का गुस्सा, इस तरह निकाली अपनी भड़ास 

..
अगले साल होगा WWE Royal Rumble 2024
WWE Royal Rumble 2024 का पोस्टर हुआ रिलीज

Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) के आयोजन में अभी भी लगभग 2 महीने का समय बाकी है। हाल ही में कंपनी ने Royal Rumble 2024 के ऑफिशियल पोस्टर को रिलीज किया था। कंपनी ने हाल ही में वापसी करने वाले सीएम पंक (CM Punk) और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) को पोस्टर में जगह दी है, लेकिन दो पूर्व चैंपियंस ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और बेली (Bayley) को इसमें जगह नहीं मिली है।

Ad
Ad

कंपनी के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया में आकर अगले साल 27 जनवरी को होने वाले Royal Rumble 2024 के पोस्टर को फैंस के साथ शेयर किया था। सबसे पहले WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर का गुस्सा पोस्टर देखकर फूटा और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास भी निकाली

स्कॉटिश वॉरियर ने लिखा,

"क्या अब आप मेरी निराशा का कारण समझ सकते हैं?"
Ad

इसके अलावा डैमेज कंट्रोल लीडर बेली ने पोस्टर में जगह नहीं मिलने पर द गेम पर तंज कसते हुए कहा कि वो पोस्टर में एजे स्टाइल्स की तरह दिख रही हैं। हैरानी की बात यह रही कि उनके ग्रुप की मेंबर ओस्का और इयो स्काई पोस्टर में शामिल हैं। वहीं, रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर भी पोस्टर में दिख रही हैं। बेली के कमेंट को आप नीचे देख सकते हैं।

बेली के मैसेज का स्क्रीन शॉट
बेली के मैसेज का स्क्रीन शॉट

पिछले कुछ समय से WWE प्रोग्रामिंग में डैमेज कंट्रोल ग्रुप में बहुत हलचल मची हुई है। कुछ ही समय पहले इस ग्रुप को कायरी सेन और ओस्का ने जॉइन किया था। हाल ही में डैमेज कंट्रोल ग्रुप Survivor Series में हुए विमेंस WarGames मैच का हिस्सा बनी थीं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

क्या Bayley बन सकती हैं WWE विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा?

फिलहाल डैमेज कंट्रोल ग्रुप में डकोटा काई, बेली, इयो स्काई, कायरी सेन और ओस्का हैं। ऐसा माना जा रहा है कि डैमेज कंट्रोल ग्रुप में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने मिल सकता है। ग्रुप मेंबर्स अपनी लीडर बेली को फैक्शन से बाहर कर सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो WWE जापानी विमेंस स्टार्स का एक ग्रुप बनाने का प्लान कर रही है। संभवतः डकोटा इस ग्रुप की मैनेजर हो सकती हैं।

अगर ऐसा होता है तब बेली बदला लेने के लिए WWE Royal Rumble 2024 का हिस्सा बन सकती हैं। निश्चित ही यह Royal Rumble 2024 के लिए बेहतरीन स्टोरीलाइन हो सकती है। हालांकि, अभी डैमेज कंट्रोल ग्रुप में किसी प्रकार की फूट नहीं पड़ी है। अब देखना होगा कि WWE पूर्व विमेंस चैंपियन बेली को किस प्रकार बुक करती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications