WWE के बड़े शो के बाद फेमस Superstars ने Seth Rollins के साथ किया डांस, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज 

WWE SmackDown में एक मजेदार सैगमेंट देखने को मिला था
WWE SmackDown में एक मजेदार सैगमेंट देखने को मिला था

WWE सुपरस्टार्स ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और RK-Bro से जुड़ा एक मजेदार सैगमेंट सामने आया है। दरअसल, स्मैकडाउन (SmackDown) के ऑफ एयर जाने के बाद सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की एंट्री हुई थी। इसी दौरान रैंडी ऑर्टन (Randy Orton), रिडल (Riddle) और ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस के साथ डांस किया। उनका यह वीडियो क्लिप काफी ज्यादा मजेदार रहा था।

Ad

WWE सुपरस्टार्स ने कैमरा के पीछे रहते हुए किया मजेदार डांस

WWE WrestleMania Backlash के पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस और द उसोज़ का ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro के साथ ब्रॉल हुआ था। इस सैगमेंट में हील स्टार्स ने अपना दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। अंत में मैकइंटायर, रिडल और रैंडी ऑर्टन ने ब्लडलाइन पर अपने फिनिशर लगाए।

RK-Bro और ड्रू मैकइंटायर के साथ शो का अंत हुआ था। यह सैगमेंट जबरदस्त रहा था और फिर कैमरा बंद हो गए। यह तीनों ही सुपरस्टार्स बैकस्टेज आ रहे थे और उन्होंने स्टेज एरिया पर पोज़ दिया। इसी बीच सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने एंट्री की। एंट्रेंस स्टेज पर तीनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के थीम पर डांस किया।

ड्रू मैकइंटायर, रैंडी ऑर्टन और रिडल डांस करने लगे और फिर सैथ रॉलिंस ने भी उनका साथ दिया। चारों सुपरस्टार्स को साथ देखना मजेदार था। आप नीचे उनके डांस की फुटेज को देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

हर एक प्रशंसक को उनका यह सैगमेंट काफी ज्यादा पंसद आया था। फैंस की ओर से उन्हें अच्छा रिएक्शन मिला था। WrestleMania Backlash में रोमन रेंस और द उसोज़ का ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro के खिलाफ टैग टीम मैच देखने को मिलेगा। WWE ने इस मैच के लिए सबसे ज्यादा हाइप बनाई है।

साथ ही कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच भी एक सिंगल्स मैच होने वाला है। इन दोनों ही मैचों से हर एक फैन को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। यह सभी सुपरस्टार्स मिलकर WrestleMania Backlash 2022 इवेंट को खास और यादगार बना सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications