Jey Uso: WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ (R Truth) और जे उसो (Jey Uso) ने हाल में जिस तरह का काम किया है वह काबिलेतारीफ है। जे और ट्रूथ कंपनी के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे जिसमें उनसे काफी अलग तरह के सवाल किए गए। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब दिए और फैंस का काफी मनोरंजन भी किया।इस वीडियो में उनसे पूछा गया कि लॉकर रूम में सबसे गंदे तरीके से कौन रहता है। इस बात के जवाब में जे उसो ने अपने भाई सोलो सिकोआ का नाम लिया। वहीं सबसे स्टाइलिश के रूप में इन दोनों ने रे मिस्टीरियो और मोंटेज़ फोर्ड का नाम लिया। इसके अलावा आर ट्रुथ ने जिमी उसो को खुद से ज्यादा मजाकिया और लाउडेस्ट बताया। वीडियो में दोनों रेसलर्स काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने हर सवाल का जवाब बेहद मनोरंजक तरीके से दिया।आप यह वीडियो देख सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने कुछ वक्त पहले सैथ रॉलिंस के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एक मैच लड़ा था। इस मैच में उन्हें जीत नहीं मिली थी। इस मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने जे पर अटैक किया था। ड्रू मैकइंटायर अब सैथ रॉलिंस को Raw के Day 1 स्पेशल शो में चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे।आर ट्रुथ ने वहीं खुद को जजमेंट डे का मेंबर मान लिया है। वह जेडी मैकडॉना के साथ एक मैच में भी शामिल हुए जहां पर हारने वाले को जजमेंट डे छोड़ना होगा। इस मैच में आर ट्रुथ को जीत मिली थी। इसके बावजूद जेडी मैकडॉना अभी जजमेंट डे का हिस्सा रहेंगे।पूर्व WWE राइटर ने बताया कि कैसे Jey Uso को मिली हार उनके लिए खराब हैपूर्व WWE राइटर विंस रुसो का मानना है कि जे उसो का मैच हारना उनके लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने यह विचार Sportskeeda के शो Legion of RAW में साझा किए। उनका मानना था कि ड्रू मैकइंटायर को मैच के खत्म होने से पहले ही जे उसो पर अटैक करना चाहिए था। ऐसा ना करने से जे उसो के किरदार को नुकसान हुआ है।"क्रिस, आप और मैं इस कंपनी को अच्छे से जानते हैं। उन्हें यह लग रहा है कि इस हार से जे उसो को कोई नुकसान नहीं होगा। इस हार से जे उसो को नुकसान होगा भले ही उन्होंने एक अच्छा मैच लड़ा है।"