WWE में Roman Reigns और Brock Lesnar जैसे बड़े स्टार्स को कितनी मिलती है सैलरी? मेन रोस्टर और NXT में मिलने वाले वेतन का हुआ खुलासा

WWE सुपरस्टार्स की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा
WWE सुपरस्टार्स की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा

WWE Superstars Earning: WWE सुपरस्टार बनना एक सपना है जिसे कई लोग देखना चाहते हैं। कुछ ही लोगों का ये सपना हकीकत में बदलता है। WWE सुपरस्टार होने का आकर्षक पहलू लग्जीरियस लाइफ स्टाइल है। ये चीज हर किसी की सैलरी पर निर्भर करती है।

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र के अनुसार WWE मेन रोस्टर के लिए मिनिमम सैलरी लगभग 350,000 डॉलर प्रति ईयर है। इसका मतलब है कि कोई सुपरस्टार Raw और SmackDown में काम कर रहा है तो वो सालाना कम से कम ऊपर बताई गई धनराशि कमाता है। अब ये मिनिमम सैलरी किसी रेसलर की स्टार पावर पर भी निर्भर करती है। इस वजह से सैलरी ऊपर-नीचे भी हो सकती है।

मेन रोस्टर के मुकाबले NXT में काम करने वाले स्टार्स को काम पैसा मिलता है। डेव मैल्टज़र की पिछली रिपोर्ट के अनुसार NXT में काम करने वाले रेसलर्स को सालाना 50 से 60 हजार डॉलर सैलरी मिलती है। हालांकि, इस राशि में भी स्टार पावर के हिसाब से बदलाव होता रहता है।

WWE में सबसे ज्यादा पैसा किस सुपरस्टार को मिलता है?

WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर हैं। हालांकि, लंबे समय से वो WWE रिंग में नज़र नहींं आए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार द बीस्ट को हर साल लगभग 12 मिलियन डॉलर पैसा दिया जाता है। अपनी लोकप्रियता के कारण पिछले कुछ सालों से ब्रॉक तगड़ा पैसा कमा रहे हैं।

SummerSlam में पिछले साल कोडी रोड्स के खिलाफ लैसनर का मुकाबला हुआ था। लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो अभी तक WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोमन रेंस हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वो सालाना 5 मिलियन डॉलर कमाते हैं। WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स ने हराया था। रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे। बहुत जल्द वो WWE रिंग में दोबारा वापसी करेंगे।

रेंस के बाद रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और ट्रिपल एच ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिलता है। वैसे देखा जाए तो साल 2020 तक जॉन सीना का नाम दूसरे स्थान पर था। हालांकि, अब ऐसा नहीं है क्योंकि वो कभी-कभी रिंग नज़र आते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now