WWE Raw 7 सितंबर 2020: सुपरस्टार्स की पावर रैंकिंग

WWE रॉ
WWE रॉ

2)ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने WWE पेबैक को मिस करने के बाद Raw के शुरुआती सैगमेंट में वापसी की और ऑर्टन पर अटैक कर उन्होंने दर्शाया है कि वो हर बड़ी से बड़ी चुनौती के लिए भी तैयार हैं।

WWE चैंपियन द्वारा हिसाब बराबर करना दर्शा रहा है कि क्लैश ऑफ चैंपियंस में होने वाली इनकी भिड़ंत धमाकेदार होने वाली है। मैकइंटायर को WWE ताकतवर दिखाने की कोशिश कर रही है इसलिए उनके लंबे समय तक चैंपियन बने रहने की उम्मीद भी बढ़ती जा रही है।

1)डॉमिनिक मिस्टीरियो

इस लिस्ट में डॉमिनिक मिस्टीरियो को पहला स्थान मिलना ही चाहिए। एक बार फिर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और मर्फी के खिलाफ जीत भी हासिल की है। जिस तरह से मिस्टीरियो परिवार ने मर्फी को केंडो स्टिक से पीटा, वो सैथ रॉलिंस को खुली चुनौती के समान है।

मर्फी रॉलिंस की टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित होते जा रहे हैं। इसलिए WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में अगर डॉमिनिक और रॉलिंस का मैच बुक होता है तो उसमें भी मर्फी अपने पार्टनर की हार की वजह बन सकते हैं। जिससे अंततः सैथ और मर्फी भी अलग हो जाएंगे।

Quick Links